एक्सप्लोरर

आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल’ कर रही ज़ोरदार कमाई, 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने से है एक कदम दूर

‘ड्रीम गर्ल’ आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी है और अब ये उनकी सबसे कामयाब फिल्मों में से एक बनने जा रही है. फिल्म 100 करोड़ के क्लब से महज़ एक कदम दूर है.

नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते के वीकेंड पर 25 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म 100 करोड़ रुपए के क्लब के और भी नज़दीक आ गई है. उम्मीद है कि ये सोमवार को यानी आज 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं. उनके मुताबिक इसने दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को 5.30 करोड़ रुपए, शनिवार को 9.10 करोड़ रुपए और रविवार को 11.05 करोड़ रुपए की दमदार कमाई की है. अब तक 10 दिनों में ‘ड्रीम गर्ल’ की कुल कमाई 97.65 करोड़ रुपए हो गई है.

‘ड्रीम गर्ल’ आयुष्मान खुराना के करियर की दूसरी ऐसी फिल्म भी बनने जा रही है, जो 100 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी. इससे पहले उनकी फिल्म ‘अंधाधुन’ ने ये बड़ा मुकाम हासिल किया था. सिर्फ आयुष्मान ही नहीं, बल्कि फिल्म निर्माता एकता कपूर की भी ये दूसरी फिल्म होगी जो 100 करोड़ रुपए का कारोबार करेगी. इससे पहले उनकी फिल्म ‘एक विलेन’ 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना चुकी है.

आपको बता दें ये फिल्म आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपनर भी है. इस फिल्म को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है. एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को पांच में से चार स्टार देते हुए कहा है- आयुष्मान खुराना ने अपनी दमदार एक्टिंग से दिल जीत लिया है. वो करम के किरदार में क्यूट और मासूम दिखते हैं, वहीं पूजा का किरदार आते ही उनकी अदाएं और हाव भाव इतने बदल जाते हैं कि यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ये कोई लड़का है. यहां पढ़िए फिल्म का पूरा रिव्यू. 

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget