एक्सप्लोरर

कुत्ते से हुई थी तुलना, आयुष शर्मा का छलका दर्द, बोले- 'जब मेरे बच्चे बड़े होकर ये पढ़ेंगे तो....'

Aayush Sharma: आयुष शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘रुसलान’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. वहीं एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि सलमान खान द्वारा लॉन्च किए जाने पर उन्हें काफी भद्दे कमेंट्स सुनने पड़े थे.

Aayush Sharma On Salman Khan: सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति और एक्टर आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रुसलान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. आयुष की ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है और फिलहाल वे इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. इन सबके बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें सलमान खान द्वारा लॉन्च किए जाने पर खूब ट्रोल होना पड़ा था.

आयुष शर्मा की डॉग से हुई तुलना
बता दे कि  आयुष शर्मा की शादी सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान से हुई है. आयुष ने साल 2018 में रोमांटिक ड्रामा ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ये फिल्म सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस की गई थी. इसके बाद आयुष की अगली फिल्म भी सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन की ‘अंतीम: द फाइनल ट्रुथ’ थी. इस फिल्म में सलमान खान भी थे. हालांकि आयुष की ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं जिसके बाद उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा.  एक ट्रोल ने तो यहां तक ​​कह दिया कि सलमान खान को "आयुष की जगह एक कुत्ते को लॉन्च करना चाहिए था." हाल ही में, आयुष ने इस टिप्पणी के कारण उन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में खुलकर बात की.

डॉग तुलना होने पर आयुष पर क्या प्रभाव पड़ा था
सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए, आयुष ने कहा, “उस दिन ने मुझे बनाया है. मैं तब तक बहुत सी चीजों का सामना कर रहा था लेकिन जब मेरी तुलना कुत्ते से की गई तो उस दिन मेरे मन में एक विचार आया कि जब मेरा बेटा बड़ा होगा और इंटरनेट पर जाकर अपने पिता के बारे में पढ़ेगा कि किसी ने लिखा था कि 'उसका पिता एक कुत्ता है' मेरे लिए यही था... जब मेरा बेटा और बेटी बड़े हो जाएं तो उन्हें अच्छी चीजें पढ़नी चाहिए उनके पिता के बारे में. उन्हें मुझ पर गर्व होना चाहिए. और एक बड़े पोर्टल ने मेरे बारे में लिखा कि मैं एक कुत्ता हूं, 'आयुष शर्मा एक कुत्ता है.''

आयुष ने कहा कि नफरत भरी टिप्पणी ने उन्हें खुद पर और ज्यादा मेहनत करने के लिए इंस्पायर किया. उन्होंने आगे कहा, "आज, मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं, आपने मुझे यह इंसान बनने के लिए प्रेरित किया."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

सलमान खान प्रोडक्शंस से बाहर क्यों किया काम?
बॉलीवुड हंगामा के साथ पहले की बातचीत में, आयुष ने ये भी बताया था कि उन्होंने ‘रुसलान’ के लिए सलमान खान प्रोडक्शंस के बाहर काम क्यों किया था. आयुष ने कहा था, “मैं केवल परिवार में, बंद माहौल में काम नहीं कर सकता, क्योंकि तब मेरी ग्रोथ भी रुक जाएगी. कुछ समय के लिए परिवार से बाहर निकलकर बाहर काम करने का फैसला एक सचेत निर्णय था. मेरे लिए ये जरूरी था कि मैं आगे बढ़ूं, खुद को सीखूं, इवोल्व होऊं और इस काबिल बनूं कि मुझे वापस बुलाया जाए.''

ये भी पढ़ें- The Family Star OTT Release: 20 दिन बाद ही पर्दे से उतरी विजय-मृणाल की फिल्म, अब OTT पर रिलीज होगी ‘द फैमिली स्टार, जानें- कब और कहां देख सकेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 1 Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शाम 7 बजे तक 10 करोड़ के करीब पहुंची
Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शाम 7 बजे तक 10 करोड़ के करीब पहुंची
Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: आज 100 करोड़ के पार हो जाएगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: आज 100 करोड़ के पार होगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें- 7 बजे तक का कलेक्शन
'हिरण को बहुत नजदीक से गोली मारी गई थी', 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीजर रिलीज
'हिरण को बहुत नजदीक से गोली मारी गई थी', 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीजर रिलीज
इमरान हाशमी की 'आवारापन' की री-रिलीज डेट आई सामने, 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' से होगी टक्कर
इमरान हाशमी की 'आवारापन' की री-रिलीज डेट आई सामने, 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' से होगी टक्कर

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget