एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: अमिताभ से लेकर माधुरी तक, राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में इन सेलेब्स का पहुंचना हुआ तय

22 जनवरी को अयोध्या में बने राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है. इस भव्य समारोह में कई फिल्मी सितारे शामिल होने वाले हैं. वहीं अब सितारों की कंफर्म लिस्ट सामने आ गई है.

Ram Mandir Inauguration: इन दिनों पूरा देश राममय है. हर तरफ खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है. सभी देशवासी 22 जनवरी के इंतजार में पलके बिछाए बैठे हैं. इस दिन अयोध्या में बने राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है. वहीं इस एतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए कई फिल्मी सितारे शामिल होने वाले हैं. 

राम मंदिर के उद्घाटन समारोह इन सेलेब्स का पहुंचना हुआ तय
पिछले लंबे समय से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने के लिए कई बड़े सेलेब्स के नाम पर चर्चा तो हो रही थी. वहीं अब इस भव्य समारोह में हिस्सा लेने के लिए सितारों की कंफर्म लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई बडे़ नाम शामिल हैं. 

बॉलीवुड से ये सितारे होंगे शामिल
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट,अनुपम खेर जैसे बड़े सितारे इस एतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए तैयार हैं. 

साउथ के सितारे भी होंगे शामिल
वहीं साउथ इंडस्ट्री से चिरंजीवी, रजनीकांत और प्रभाष इस समारोह में शामिल होने जा रहे हैं. बता दें कि जूनियर एनटीआर को भी न्योता भेजा गया था. लेकिन वर्क कमिटमेंट्स की वजह से ही जूनियर एनटीआर राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का हिस्सा नहीं बन पाएंगेराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 4000 साधुओं और संतों सहित देश के सभी लगभग 7000 मेहमानों को भी इस शुभ अवसर के लिए निमंत्रण मिला है.

राम नगरी पहुंचे टीवी के राम-सिता और लक्ष्मण
वहीं बता दें कि ये तीनों सितारे अयोध्या नगरी पहुंच चुके हैं. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में सीता मां यानी दीपिका लाल कलर की साड़ी पहन, माथे पर बिंदी लगाए नजर आईं. तो वहीं राम-लक्ष्मण यानी अरुण गोविल और सुनील लहरी भी पीले कुर्ते पजामें में दिखाई दिए. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

बता दें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले टीवी के राम और सीता और लक्ष्मण अपने फैंस के लिए एक खास तोहफा लेकर आए हैं. अरुण गोविल ने एक ट्वीट कर बताया है कि सोनू निगम की आवाज में गाया हुआ गाना 'हमारे राम आए हैं' 22 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. इसमें अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: Pushpa 2 की रिलीज से पहले Rashmika Mandanna ने इसके अलगे पार्ट का कर दिया खुलासा, कहा- 'इस कहानी का कोई अंत नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office: फ्राइडे को 'स्पाइडर मैन' ने काटा बवाल, 'द ओडिसी'-'धमाल 4 ने पलटी बाजी, पीछे रह गई 'जना नायकन'
फ्राइडे को 'स्पाइडर मैन' ने काटा बवाल, 'द ओडिसी'-'धमाल 4 ने पलटी बाजी
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
IFFJK 2026: फिल्म सबमिशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 1 अगस्त रात 12 बजे तक कर सकते हैं एंट्री
IFFJK 2026: फिल्म सबमिशन की आखिरी तारीख बढ़ी, चार दिन तक चलेगा फेस्टिवल
Birthday: नौकरी छोड़कर बॉलीवुड में आई थीं तापसी पन्नू, कहा गया कंगना रनौत की सस्ती कॉपी, एक्टर की पत्नी ने करा दिया था फिल्म से बाहर
तापसी पन्नू बर्थडे: नौकरी छोड़कर बॉलीवुड में आईं, एक्टर की पत्नी ने करवा दिया था फिल्म से बाहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget