एक्सप्लोरर

कंगना के बाद अब अशोक पंडित ने किया शर्मिष्ठा पनोली को सपोर्ट, बोले- 'उसे अकेला मत छोड़ो, अपनी आवाज उठाओ'

Sharmistha Panoli Controversy: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बयान देने के बाद कानूनी पचड़ों में फंसी शर्मिष्ठा पनोली को पहले कंगना रनौत ने सपोर्ट किया था. वहीं अब अशोक पंडित ने भी उनके समर्थन में आगे आए हैं.

Sharmistha Panoli Controversy:  'ऑपरेशन सिंदूर' पर बयान देने के आरोप में गिरफ्तार 22 साल की लॉ स्टूडेंट और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के बाद अब फिल्म निर्माता और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स असोसिएशन (आईएफटीडीए) के अध्यक्ष अशोक पंडित शर्मिष्ठा के समर्थन में आगे आए हैं. 

अशोक पंडित ने किया शर्मिष्ठा पनोली को सपोर्ट
इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर शर्मिष्ठा पनोली की एक तस्वीर शेयर कर अशोक पंडित ने देशवासियों से उसके समर्थन में साथ देने की अपील करते हुए कैप्शन में लिखा, “अपनी आवाज उठाओ, उसे अकेला मत छोड़ो. अपनी आवाज उठाओ. क्योंकि, अत्याचार के सामने चुप रहना एक तरह की सहभागिता है. जब भी आप अपनी नजरें दूसरी ओर घुमाते हैं, तो शिकारी अपने पंजे और तेजी से मारने की फिराक में रहता है. सबकी निगाहें शर्मिष्ठा पर हैं.”

कंगना के बाद अब अशोक पंडित ने किया शर्मिष्ठा पनोली को सपोर्ट, बोले- 'उसे अकेला मत छोड़ो, अपनी आवाज उठाओ

कंगना ने कहा था ऐसा व्यवहार किसी भी बेटी के साथ ना हो
इससे पहले शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी से नाराज कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि एक गलती के कारण किसी का पूरा करियर तबाह करना गलत है. कंगना रनौत ने यह भी कहा था कि किसी को 'लॉ एंड ऑर्डर' के नाम पर इस तरह से परेशान करना ठीक नहीं है, जब उसने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली हो और आपत्तिजनक पोस्ट को हटा लिया हो. किसी एक गलती के कारण उसके पूरे करियर और कैरेक्टर को तबाह कर देना न्यायसंगत नहीं है. ऐसा व्यवहार किसी भी बेटी के साथ नहीं होना चाहिए.

कंगना के बाद अब अशोक पंडित ने किया शर्मिष्ठा पनोली को सपोर्ट, बोले- 'उसे अकेला मत छोड़ो, अपनी आवाज उठाओ

कंगना ने बंगाल सरकार से की थी अपील
इसके साथ ही कंगना रनौत ने बंगाल सरकार से अपील की कि राज्य को 'नॉर्थ कोरिया' न बनाया जाए, बल्कि लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए. कंगना ने ममता बनर्जी से अनुरोध किया कि शर्मिष्ठा की कम उम्र और भविष्य को देखते हुए उसे जल्द से जल्द रिहा किया जाए, क्योंकि यह एक तरह से उसकी पूरी जिंदगी को बर्बाद करने की साजिश प्रतीत होती है, जिसे समर्थन नहीं दिया जा सकता.

 क्यों गिरफ्तार हुईं शर्मिष्ठा पनोली
बता दें कि कोलकाता के गार्डनरीच थाने की पुलिस ने शर्मिष्ठा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था और शनिवार दोपहर कोलकाता के सिटी कोर्ट में पेश किया था.. मामले में विस्तृत सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.दरअसल, शर्मिष्ठा पनोली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए थे. आरोप है कि इस दौरान उन्होंने समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया.  इसके बाद 15 मई को उनके खिलाफ गार्डनरीच थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. 

हालांकि कड़ी आलोचनाओं के बाद शर्मिष्ठा ने वीडियो हटा दिया और मामले में सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी, लेकिन गिरफ्तारी से नहीं बच सकीं. यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें:-एक साल फिल्मों से क्यों दूर रहे पंकज त्रिपाठी, क्यों एक भी फिल्म नहीं की साइन? एक्टर ने बताई चौंकाने वाली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget