एक्सप्लोरर

Ashok Kumar Birth Anniversary: इस एक्टर को एक महिला अकेले में ले गई अपने घर, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसका अंदाजा भी नहीं था

Ashok Kumar Birth Anniversary: दादा मुनी नाम से भी जाना जाता है इन्हें. सआदत हसन मंटो भी इनसे इतने प्रभावित थे कि उन्होंने इनसे जुड़ा एक गजब का किस्सा अपनी किताब में लिख दिया.

Ashok Kumar Birth Anniversary: दादामुनी यानी अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर में हुआ था. तीन भाइयों में सबसे बड़े थे तो दादा कहलाने लगे. बंगाली में मोनी का अर्थ गहना होता है तो दादामोनी होते-होते फिल्मों के दादा मुनी हो गए. वैसे जन्म के समय नाम कुमुदलाल कुंजीलाल गांगुली था.

मल्टी टैलेंटेड थे अशोक कुमार

अशोक कुमार एक्टर ही नहीं बल्कि ज्योतिष के भी अच्छे जानकार थे. हिंदी फिल्मों के पहले सुपर स्टार और पहली बार एंटीहीरो रोल प्ले करने वाले शख्स भी. फिल्मों में अचानक ही एंट्री हुई. टेक्निकल क्षेत्र में आगे बढ़ने की ललक थी लेकिन फिर एक्सिडेंटली हीरो बन गए.

उपन्यासकार, लेखक सआदत हसन मंटो इनके दोस्तों में शुमार थे. 'काली सलवार', 'ठंडा गोश्त' जैसी कहानियां लिखने वाले मंटो अशोक कुमार को सही मायने में मुनि मानते थे. यानी इस एक्टर का कैरेक्टर हमेशा बेदाग रहा.

मंटो ने क्या लिखा था अशोक कुमार के बारे में?

तो शुरुआत पाक साफ कैरेक्टर का प्रमाण देने वाले मंटो के 'मीना बाजार' से. इसमें उन्होंने एक जगह लिखा है, एक महिला अशोक कुमार को अपने घर ले गई, ताकि वह उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर सकें.

लेकिन वह इतना दृढ़ था कि महिला को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी. उसने उससे कहा, 'मैं तो बस तुम्हें परख रही थी, तुम मेरे भाई जैसे हो!' मंटो के मुताबिक अशोक फ्लर्ट नहीं थे. वो भी तब जब सैकड़ों युवतियां उनसे प्यार करती हों उन्हें हजारों की तादाद में खत लिखती हों.


Ashok Kumar Birth Anniversary: इस एक्टर को एक महिला अकेले में ले गई अपने घर, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसका अंदाजा भी नहीं था

अशोक कुमार की फिल्मों में कैसे हुई एंट्री?

फिल्मों पर एंट्री आकस्मिक थी. उनकी जीवनी 'दादामोनी द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ अशोक कुमार' में इसका जिक्र है. उन्हें 1936 की फिल्म 'जीवन नैया' में मुख्य भूमिका में अचानक ही कास्ट किया गया.

दरअसल, मेन एक्टर लापता हो गया था. एक्ट्रेस थीं देविका रानी जो उस समय बिंदास ड्रैगन लेडी के तौर पर जानी जाती थीं. वो स्मोकिंग, ड्रिंकिंग सब करती थीं. खैर डर कर हिमांशु राय की फिल्म में काम किया जो हिट हो गई.

इसके बाद 'अछूत कन्या' की जो ब्लॉकबस्टर रही. इसके बाद तो जो सफर शुरू हुआ वो बहुत दिनों तक रुका ही नहीं.

अगले छह दशकों में, उन्होंने पुलिस वाले और चोर, किस्मत , महल , परिणीता , कानून , गुमराह , चलती का नाम गाड़ी , आशीर्वाद , ममता , ज्वेल थीफ , खूबसूरत और खट्टा मीठा सहित अनेक फिल्मों में जबरदस्त कैरेक्टर प्ले किए.

नतीजतन कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए. 1988 में मिला दादा साहब फाल्के भी इसमें शामिल है. इससे सालों पहले उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था.

एक्टिंग के साथ-साथ दूसरे टैलेंट भी थे अशोक कुमार में

दादामुनी की बायोग्राफी लिखने वाले नबेंदु घोष लिखते हैं कि अशोक कुमार की दुनिया बहुत बड़ी थी- वह एक आकर्षक वक्ता, संरक्षक, होम्योपैथ, ज्योतिष, चित्रकार, भाषाविद्, कवि और सबसे बढ़कर एक वफादार दोस्त और समर्पित पति और पिता थे.

फैमिली मैन थे. घर परिवार से बहुत प्रेम था शायद इसलिए 1987 से जन्मदिन मनाना भी बंद कर दिया था. गहरा धक्का पहुंचा था. प्यारा छोटा भाई किशोर कुमार दुनिया से विदा हो गया था. दादा मुनी इस गम के साथ 10 दिसंबर 2001 को दुनिया से विदा हो गए.

और पढ़ें: Jigra Box Office Collection Day 2: आलिया भट्ट की 'जिगरा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, जानें कितना हुआ कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
रणबीर कपूर की 'रामायण’ की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 2 लाख से ज्यादा बिक गए टिकट, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
'रामायण’ का एडवांस बुकिंग में कहर, 2 लाख से ज्यादा बिके टिकट, जानें-कलेक्शन
सलमान संग डेब्यू, अक्षय-अजय से लड़ाया इश्क, शादी से पहले बनीं 2 बेटियों की मां, किस्से रवीना टंडन के
रवीना टंडन: अक्षय-अजय से लड़ाया इश्क, शादी से पहले बनीं 2 बेटियों की मां
रजनीकांत की 'जेलर 2' का 11वें दिन भी कहर, धमाकेदार हुई कमाई, कॉलीवुड का बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
रजनीकांत की 'जेलर 2' का 11वें दिन भी कहर, धमाकेदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget