एक्सप्लोरर

Jigra Box Office Collection Day 2: आलिया भट्ट की 'जिगरा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, जानें कितना हुआ कलेक्शन

Jigra Box Office Collection Day 2: आलिया भट्ट-वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' ने पहले दिन स्लो ओपनिंग ली थी. यहां जानिए फिल्म को दूसरे दिन क्या दशहरे की छुट्टी का फायदा मिलेगा.

Jigra Box Office Collection Day 2: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' सिनेमाघरों में 11 सितंबर को रिलीज हो गई है. इस एक्शन ड्रामा फिल्म में आलिया भट्ट को पहली बार किसी बॉलीवुड एक्शन फिल्म में देखा गया है. हालांकि, इसके पहले वो हॉलीवुड की एक्शन फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी दिख चुकी हैं.

फिल्म में फैंस आलिया का एक्शन अवतार देखने के लिए बेताब जरूर थे, लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल करते नजर नहीं आ रही है. फिल्म की ओपनिंग काफी स्लो रही और अब फिल्म की कमाई के दूसरे दिन के आंकड़े भी आ चुके हैं. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दो दिनों में कितना कलेक्शन किया है.

'जिगरा' का दो दिनों का कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 4.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन पर नजर डालें तो शाम 10:30 बजे तक ये 6.50 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.05 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि, ये आंकड़े शुरुआती हैं. इनमें फेरबदल संभव है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'वेट्टैयन' से क्लैश का कितना पड़ा असर?
'जिगरा' के साथ 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भी रिलीज हुई है. दोनों फिल्मों के रिव्यूज पर नजर डालें तो ज्यादातर रिव्यूवर्स ने राजकुमार राव की फिल्म को अच्छे रिव्यूज दिए हैं. तो वहीं आलिया की फिल्म के साथ ऐसा नहीं है. जहां जिगरा ने स्लो ओपनिंग ली तो वहीं राजकुमार राव की फिल्म ने पहले ही दिन 5.25 करोड़ कमाए थे.

इन दोनों के अलावा साउथ फिल्म 'वेट्टैयन' भी रिलीज हुई है. रजनीकांत-अमिताभ बच्चन की फिल्म ने 70 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. हालांकि, इस फिल्म का बाकी की दोनों बॉलीवुड फिल्मों पर कोई खास असर नहीं पड़ा है, क्योंकि इस फिल्म की ज्यादातर कमाई तमिल भाषी दर्शकों की वजह से ही हुई है. फिल्म ने हिंदी में मुश्किल से हर दिन 50 लाख के औसत से ही कमाई की है.

'जिगरा' का बजट और स्टारकास्ट
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी 'जिगरा' को वासन बाला ने डायरेक्ट किया है. फिल्मीबीट के मुताबिक, जिगरा को करीब 80 करोड़ के बजट में बनाया गया है.

फिल्म में आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना और मनोज पाहवा अहम भूमिकाओं में हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फा' में नजर आने वाली हैं. वहीं वेदांग रैना ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' से अपना डेब्यू किया था.

और पढ़ें: Vettaiyan Box Office Collection Day 3: हिंदी दर्शकों ने नकारा रजनीकांत की फिल्म को, फिर भी नोट बटोरती जा रही 'वेट्टैयन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tumbadchi Manjula Closing BO: 6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट
6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट
Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 10 बजे तक 83 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 10 बजे तक 83 करोड़ के हुई पार
'वेलकम 3' के लिए सालों बाद कैसे साथ आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन? डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज
'वेलकम 3' के लिए सालों बाद कैसे साथ आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन? डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तूफान लाने वाले हैं कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 4' को लेकर प्लानिंग शुरू
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तूफान लाने वाले हैं कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 4' को लेकर प्लानिंग शुरू

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget