एक्सप्लोरर

Article 15: अनुभव सिन्हा ने लिखा Open Letter, कहा- मेरी हत्या और मेरी मां-बहनों के रेप की धमकियों से संवाद नहीं हो सकता

'आर्टिकल 15' को समीक्षकों ने सराहा है. सेंसर बोर्ड ने इसे पांच कट के बाद यूए सर्टिफिकेट दिया है. हालांकि फिल्म का विरोध भी हो रहा है ऐसे में निर्देशक अनुभव सिन्हा ने एक ओपन लेटर लिखकर अपनी सफाई पेश की है.

नई दिल्ली: फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के निर्माता, सह लेखक और निर्देशक अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म पर ‘ब्राह्मण विरोधी’ होने के आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है. अनुभव सिन्हा ने ट्विटर पर एक खुला खत लिखा है और उसके ज़रिए उन सभी अंदेशों और आशंकाओं को खत्म करने की कोशिश की है, जो फिल्म के ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद उतपन्न हुए थे. निर्देशक ने ब्राह्मण संगठनों और करणी सेना के लोगों को संबोधित करते हुए अपनी सफाई पेश की है. साथ ही उन्होंने उन तमाम धमकियों का भी ज़िक्र किया है, जो ट्रेलर रिलीज़ के बाद से उन्हें मिल रही हैं, जिनमें निर्देशक की हत्या से लेकर उनकी बहनों और इस दुनिया को छोड़कर जा चुकीं मां के रेप तक की बातें कही गई हैं. अनुभव ने साफ कहा है कि इस तरह की भाषा से संवाद नहीं हो सकता.

अनुभव सिन्हा ने अपने खुले खत में इस बात को पुरज़ोर तरीके से कहा कि इसकी उम्मीद बेहद कम है कि कोई भी फिल्म किसी समाज का निरादर करने की कोशिश करेगी. उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी फिल्म के ट्रेलर को देखकर उस फिल्म को नहीं आंकना चाहिए. अनुभव सिन्हा के मुताबिक अनुमान लगाकर विरोध करने से दोनों पक्षों के वक्त की बर्बादी होती है.

अपने इस खत में अनुभव सिन्हा ने पूरे विश्वास के साथ कहा है कि ‘आर्टिकल 15’ में ब्राह्मण समाज का किसी भी तरह से कोई निरादर नहीं किया गया है. उन्होंने ये भी बताया है कि फिल्म बनाने में उनके कई ब्राह्मण साथियों ने उनके साथ काम किया है. खत के अंत में अनुभव सिन्हा ने माफी भी मांगी है. उन्होंने कहा कि अगर ट्रेलर की वजह से किसी तरह का कोई भ्रम फैला है तो मैं करबद्ध क्षमा याचना करता हूं. अनुभव ने लोगों से फिल्म देखने की अपील भी की है.

आपको बता दें कि ‘आर्टिकल 15’ के ट्रेलर की रिलीज़ के बाद से ही इस फिल्म पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लग रहा है. हाल ही में ऐसी भी रिपोर्ट्स आई थी कि करणी सेना ने कहा है कि अगर फिल्म रिलीज़ हुई तो वो कड़ा ऐक्शन लेंगे. ‘आर्टिकल 15’ में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म को समीक्षकों ने सराहा है. सेंसर बोर्ड ने इसे पांच कट के बाद यूए सर्टिफिकेट दिया है. सिनेमाघरों में ये 28 जून को रिलीज़ हो रही है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'ओह माय डॉग' भी हुई फेल, जानें- 'जना नायकन'-'धमाल 4' का कलेक्शन
मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'जना नायकन'-'धमाल 4' का भी हुआ बंटाधार, जानें- कलेक्शन
कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में
कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में
जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा अपना घर, अंडरवर्ल्ड के लोगों को देते थे गालियां, जानें सुनील शेट्टी के दिलचस्प किस्से
अंडरवर्ल्ड के लोगों को गालियां देते थे सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा था अपना घर
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget