एक्सप्लोरर

वो फिल्म जिसमें नहीं थी कोई लीड एक्ट्रेस, ना रखा गया था आइटम नंबर, फिर भी हुई थी सुपरहिट

Dhamaal Box Office: ऐसी कई कॉमेडी फिल्में हैं जिन्हें देखकर हर कोई लोटपोट हुआ. एक ऐसी ही फिल्म है जिसमें ना कोई गाना है और ना कोई एक्ट्रेस फिर भी फिल्म सुपरहिट हुई. उस फिल्म का नाम 'धमाल' है.

Dhamaal Box Office: बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में एक 'धमाल' भी है जिसके हर एक सीन पर लोगों ने ठहाके लगाए. फिल्म धमाल मल्टीस्टारर थी लेकिन इन स्टार्स में एक भी लीड एक्ट्रेस नहीं थी. फिल्म में कोई आइटम सॉन्ग भी नहीं था और ना एक्शन या थ्रिलर सीन था. फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी और इसके साथ ही ये फिल्म बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में शामिल हुई.

फिल्म धमाल ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जीत हासिल की बल्कि लोगों के दिलों में भी जगह बनाई. फिल्म इंद्र कुमार ने बनाई थी जो इससे पहले एक्शन, ड्रामा या रोमांटिक फिल्में बनाते थे. लेकिन 'धमाल' से उन्होंने कॉमेडी फिल्में बनाना शुरू की.


वो फिल्म जिसमें नहीं थी कोई लीड एक्ट्रेस, ना रखा गया था आइटम नंबर, फिर भी हुई थी सुपरहिट

'धमाल' की रिलीज को 17 साल पूरे

7 सितंबर 2007 को फिल्म धमाल रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था. इसका सीक्वल 'डबल धमाल' थी जो साल 2011 में रिलीज हुई. फिल्म का निर्माण इंद्र कुमार और अशोक ठकरिया ने किया था. इस फिल्म में अरशद वारसी, जावेद जाफरी, आशीष चौधरी, संजय दत्त, संजय मिश्रा, असरानी जैसे कलाकार नजर आए. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

'धमाल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म धमाल की कमाई भी बेमिसाल हुई थी. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म धमाल का बजट 17 करोड़ था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 51.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म का वर्डिक्ट हिट था और इसे क्रिटिक्स का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.


वो फिल्म जिसमें नहीं थी कोई लीड एक्ट्रेस, ना रखा गया था आइटम नंबर, फिर भी हुई थी सुपरहिट

'धमाल' से जुड़ी दिलचस्प बातें

फिल्म धमाल 17 साल पहले आई थी जिसे आपने कई बार देखा होगा. लेकिन इससे जुड़ी कुछ बातें शायद ही जानते होंगे. यहां बताई गई सभी बातें आईएमडीबी के मुताबिक लिखी हैं.

1.'धमाल' इंद्र कुमार की पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें एक भी एक्ट्रेस नहीं थी. ये एक कमाल का सब्जेक्ट रहा जिसमें पूरी फिल्म भागम-भाग में ही दिखाई गई.

2.इस फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त जेल में थे और जब वो पैरोल पर बाहर आते तब उनके सीन की शूटिंग हुई. फिल्म रिलीज वाले दिन भी संजय दत्त जेल में ही थे. 

3.इस फिल्म को तुषार कपूर, सोहेल खान और आफताब शिवदासिनी ने भी साइन की थी लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म दूसरी वजहों से छोड़ दी थी.

4.अमेरिकन कॉमेडी फिल्म रैट रेस से इंस्पायर होकर 'धमाल' का क्लाइमैक्स दिखाया गया था. उस सीन ने लोगों को खूब हंसाया और उस फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी ही लिखी गई थी.

5.'धमाल' साल 199 में आई 'इट्स मैड मैड मैड मैड वर्ल्ड' का हिंदी रीमेक थी. बताया जाता है कि फिल्म धमाल को इंद्र कुमार ने कई फिल्मों से इंस्पायर होकर बनाया था.

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के घर भी आए 'बप्पा', गणेश चतुर्थी पर सबके लिए मांगी दुआएं, देखें खूबसूरत तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget