एक्सप्लोरर

INTERVIEW: इससे पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं अरमान कोहली, गर्लफ्रेंड ने कहा- कभी माफ नहीं करुंगी

नीरू ने कहा है कि अब इस घटना के बाद वो अरमान को‌ न माफ करेंगी और न ही उनके पास वापस ही जाएंगी.

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस में नज़र आ चुके अरमान कोहली पर उनकी लिव इन पार्टनर नीरू रंधावा ने मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. अरमान कोहली पर आरोप है कि पैसे को लेकर हो रही बहस के बीच उन्होंने नीरु के साथ मारपीट की और इतनी जोर से धक्का दिया कि नीरु के सिर पर गहरी चोट आई है. नीरु ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए इस मामले की पूरी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पहले भी अरमान उनके साथ खूब गाली-गलौज़ और मारपीट करते रहे हैं. नीरू ने कहा है कि अब इस घटना के बाद वो अरमान को‌ न माफ करेंगी और न ही उनके पास वापस ही जाएंगी.

क्या है पूरा मामला

नीरु ने एबीपी न्यूज़ से बताया, ''मैं उनकी प्रॉपर्टी को संभालती हूं. उनके गोवा के विला में एक बुंकिग थी. स्टाफ ने पेमेंट लिया था. स्टाफ ने बताया कि उसने 63 हजार ले लिया है. अरमान मेरे पास ही थे. उन्होंने पूछा कि स्टाफ के पास इतने पैसे क्यों छोड़ती हो. तो मैंने कहा कि उन्हें सैलरी भी देनी है और एक दो और पेमेंट करने ही हैं. 30 हजार सैलरी देनी है तो फिर तीस ही तो लेना है. जैसे उनकी आदत है वो थोड़े गुस्से में आ गए. गालियां देने लगे कि तुम काम सही नहीं कर रही हो तुम गोवा वाले विला को बेच दो मुझे टेंशन नहीं लेनी है. मैंने कहा कि मैं बाहर जाकर फोन करती हूं. कमरे से बाहर जा रही थी तो उन्होंने पीछे से टांग मारी. मैं सीढ़ियों पर गिरते-गिरते बची. मैंने उनसे कहा कि मुझे गालियां क्यों दे रहे. मुझे कुछ नहीं मिल रहा है. मैं तुम्हारा ही काम कर रही हूं. एक तो तुम्हें पैसे बनाकर दो और ऊपर से गालियां खाओ, मार खाओ. बोलते-बोलते मैं हॉल तक पहुंची. उसके बाद वो मेरे पीछे आया और मेरे बाल पकड़ लिए. कहने लगा कि क्या बोली तू? और मेरे बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया. मेरा सिर फट गया. काफी चोट लगी है. 15 टांके लगे हैं. उनके घर में सीसीटीवी है हर कोने है. अगर हटाया नहीं होगा तो सब रिकॉर्ड होगा.''

क्या पुलिस अरमान कोहली ने माफी मांगी? इस सवाल पर नीरु ने कहा, ''हां, केस दर्ज कराने से पहले मेरे पास कई मैसेज आए. उसमें लिखा था कि मेरे पैरेंट्स तुम्हें बहुत प्यार करते हैं. प्लीज आ जाओ. मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता हूं. दो दिन में ही शादी कर लेते हैं. मैं पेपर पर साइन करने के लिए तैयार हूं कि आगे कभी हाथ नहीं उठाउंगा.''

बता दें कि नीरु और अरमान साल 2015 से साथ में रहते हैं. अरमान से कैसे मुलाकात हुए इस बारे में खुद नीरु ने बताया, ''मैं पहली बार प्रेम रतन धन पायो के दौरान उनसे मिली थी. उनकी स्टाइलिंग मैंने की. सेट पर मैं उनके साथ रही थी. उसके बाद उनके सारे इवेंट में हम साथ गए हैं लेकिन उन्होंने कभी औपचारिक तरीके से नहीं बताया कि मैं उनकी गर्लफ्रेंड हूं.''

इससे पहले भी कई बार नीरु पर हाथ उठा चुके हैं अरमान

नीरु ने बताया कि ये पहली बार नहीं है, बल्कि इससे पहले कई बार अरमान उन पर हाथ उठा चुके हैं. उन्होंने बताया, ''जब आप किसी को प्यार करते हैं तो आप उनमें पूरी तरह इन्वॉल्व होते हैं. मैं उनके परिवार का ध्यान रखती थी. उनके भाई का ध्यान रखती थी. जब फैमिली के साथ बॉन्डिंग हो जाती है तो निकलना आसान नहीं होता. ऐसा कई बार हुआ  है. मारपीट के बाद कई बार ऐसा हुआ है कि मैंने बैग पैक कर लिया वहां जाने के लिए. इसके बाद वो अपने पापा को बीच में लाता था. अब अगर कोई 90 साल आदमी आपसे आकर कहे कि मेरे बेटे को माफ कर दो. वो गुस्से वाला है. तोकोई क्या करे. मैं एक बार वहां से भाग भी गई थी. ये मेरे पीछे दुबई गया. मुझे मनाया और कहा कि शादी कर लेते हैं. वो सिर्फ बातें करता था  और फिर निकल जाता था.''

INTERVIEW: इससे पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं अरमान कोहली, गर्लफ्रेंड ने कहा- कभी माफ नहीं करुंगी

क्या अरमान माफी मांगे तो आप माफ करके वापस उनके पास जाएंगी? इस सवाल पर नीरु ने कहा, ''अब मैं कभी दोबारा नहीं जाऊंगी. मैंने पब्लिकली इसीलिए सारी बातें की है ताकि मैं उससे बाहर निकल सकूं. बाकी महिलाओं से यही कहना चाहूंगी कि ऐसे इंसान के साथ रहने से अच्छा है कि आप सिंगल रहें.''

कौन हैं अभिनेता अरमान कोहली? अरमान कोहली मल्टीस्टारर फिल्म बनाने वाले निर्माता-निर्देशक राजकुमार कोहली के बेटे हैं. साल 1992 में फिल्म ‘विरोधी’ से अरमान ने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. साल 1992 से 2003 के बीच दस से ज्यादा फिल्मों में काम किया. साल 2002 में आई 'जानी दुश्मन' फिल्म से अरमान कोहली को पहचान मिली थी. अरमान कोहली बिग बॉस सीजन सात में भी हिस्सा ले चुके हैं. आखिरी बार वह साल 2015 में सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में विलेन की भूमिका में दिखे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: रणवीर सिंह का गरबा वीडियो वायरल, नीता अंबानी संग जमकर थिरके 'धुरंधर' एक्टर
'देवी शक्ति' इवेंट में रणवीर सिंह ने नीता अंबानी संग किया गरबा, वीडियो वायरल
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 12 बजे तक 289 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 12 बजे तक 289 पार हुआ कलेक्शन
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
बिग बी के जन्मदिन पर जलसा के बाहर जुटे फैंस, अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को बेताब दिखे चाहने वाले
बिग बी के जन्मदिन पर जलसा के बाहर जुटे फैंस, अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को बेताब दिखे चाहने वाले

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget