एक्सप्लोरर

Arjun Kapoor Birthday: आलीशान घर, महंगी कार और करोड़ों की संपत्ति के मालिक है अर्जुन कपूर, एक फिल्म की फीस सुन उड़ जाएंगे होश

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. हम आपको फिल्मी परिवार से होने के बाद भी फिल्मी दुनिया में अपने दम पर नाम कमाने वाले अभिनेता की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनका पूरा परिवार बॉलीवुड का हिस्सा है. पापा बोनी कपूर, चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर, बहन जाह्नवी और सोनम कपूर सभी फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं. हां पर अर्जुन कपूर आज इंडस्ट्री में जो कुछ भी हैं वह अपने दम पर हैं. अर्जुन कपूर आज 39 साल के हो चुके हैं और अभिनेता ने आधी रात को अपने जन्मदिन का जश्न मनाया.

इस दौरान उनके करीबी दोस्त वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर, भाई-बहन जान्हवी कपूर, चचेरे भाई शनाया कपूर, मोहित मारवाह सहित अन्य लोगों को मुंबई में उनके आवास पर पहुंचते देखा गया. वहीं मलाइका अरोड़ा ने शहर में होने के बावजूद अर्जुन कपूर की जन्मदिन की पार्टी को छोड़ दिया, जिससे ब्रेकअप की अफवाहों को हवा मिली. तो चलिए जन्मदिन के इस खास मौके पर अभिनेता की नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.

अर्जुन कपूर नेटवर्थ और फिल्मों की फीस
अर्जुन कपूर ने लोकप्रिय फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे होने के बावजूद अपने दम पर बॉलीवुड में अपना नाम बनाया. ऑनलाइन छपी एक रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन की कुल संपत्ति 11 मिलियन यूएस डॉलर है. भारतीय रुपयों के अनुसार यह लगभग 91 करोड़ के बराबर है. इसके अलावा अभिनेता की कमाई का जरिया फिल्म और ब्रांड एंडोर्समेंट भी है. सीए नॉलेज.कॉम की रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन कपूर हर फिल्म के लिए 6-7 करोड़ रुपये की मोटी रकम लेते हैं. 2 स्टेट्स स्टार की ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन की फीस 50-60 लाख रुपये के बीच बताई जाती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर कार कलेक्शन
अर्जुन कपूर को महंगी कारों का शौक है, यह किसी से छिपा नहीं है. अभिनेता के पास बेहतरीन कार कलेक्शन है. अभिनेता के पास शानदार मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 है, जिसकी कीमत 2.43 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनके पास एक मासेराटी लेवांटे है, जिसकी कीमत लगभग 1.64 करोड़ रुपये है. उनके पास एक लैंड रोवर रेंज रोवर डिफेंडर है, जिसकी कीमत लगभग 93.35 लाख रुपये के आसपास है. अभिनेता के पास मर्सिडीज ML350 है, जिसकी कीमत 67.60 लाख रुपये और एक वोल्वो XC90  है जिसकी कीमत 1.30 करोड़ रुपये हैं.

अर्जुन कपूर वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर फिलहाल अपनी अगली बड़ी रिलीज सिंघम अगेन की तैयारी में जुटे हैं. सिंघम अगेन में वह एक कॉप की भूमिका में नजर आने वाले हैं. इसके लिए उनका लुक रिवील हो चुका है. इसके अलावा वह वह वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ नो एंट्री के सीक्वल के लिए भी बातचीत कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai At Clinic: क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुईं ऐश्वर्या राय, सामने आईं तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिर्जापुर: द मूवी' कास्ट फीस, पंकज त्रिपाठी ने अली फजल को पछाड़ा, जितेंद्र-दिव्येंदु को मिली इतनी सैलरी
'मिर्जापुर: द मूवी' कास्ट फीस, पंकज त्रिपाठी ने अली फजल को पछाड़ा, जितेंद्र-दिव्येंदु को मिली इतनी सैलरी
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget