एक्सप्लोरर

IPL सट्टेबाज़ी मामलाः सलमान खान के भाई अरबाज़ खान ने कबूला गुनाह, कहा- हार गया था 2.75 करोड़

सट्टेबाजी के मामले में अरबाज से ठाणे क्राइम ब्रांच के अफसरों ने पूछताछ की है, जिनमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा भी शामिल हैं.

मुंबई: आईपीएल में सट्टा लगाने के आरोपों से घिरे सलमान खान के भाई अभिनेता और फिल्मकार अरबाज खान ने पुलिस पूछताछ में सट्टा लगाने की बात कुबूल कर ली है. सूत्रों के मुताबिक अपना गुनाह कुबूलते हुए अरबाज ने ये भी कहा कि वो बुकी सोनू जालान को पिछले पांच सालों से जानते थे. यही नहीं उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनका सट्टेबाजी करना परिवार को पसंद नहीं था.

सट्टेबाजी के मामले में अरबाज से ठाणे क्राइम ब्रांच के अफसरों ने पूछताछ की है, जिनमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा भी शामिल हैं. बता दें कि बुकी सोनू जालान ने पुलिस पूछताछ में अरबाज खान का नाम लिया था, जिसके बाद पुलिस ने अरबाज को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. अरबाज पर आरोप है कि वो सोनू जालान के जरिए ही मैचों में सट्टा लगाते थे.

सूत्रों के मुताबिक सोनू अरबाज़ खान को धमका भी रहा था, बेटिंग में अरबाज़ करीब 2.75 करोड़ रुपये हार गए थे और उन्हें ये रकम सोनू जालान को देनी थी लेकिन ऐसा नहीं करने की वजह से वो अरबाज को पैसों के लिए धमका रहा था, जिसकी शिकायत अरबाज़ ने पुलिस में नहीं की थी. ये बात खुद सोनू ने पुलिस को पूछताछ में बताई है.

सोनू जालान को 27 मई को गिरफ्तार किया गया था. ठाणे पुलिस के मुताबिक दुबई में बैठे दाऊद गैंग के कुछ गुर्गे बुकी सोनू जालान के संपर्क में थे और उसके जरिए आईपीएल मैचों पर बेटिंग कर रहे थे. बताया जा रहा है कि ठाणे पुलिस इस मामले में मकोका लगाने की तैयारी में है.

जांच में सामने आए कई हाईप्रोफाइल नाम

सोनू जलान की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में जांच में कई हाई प्रोफ़ाइल नाम सामने आए, जिनमें से एक अरबाज़ खान का भी है. बताया जा रहा है कि अरबाज़ लगातार सोनू के संपर्क में थे. पुलिस ने जब सोनू के बेटिंग के हिसाब किताब की जानकारी ली तो पता चला की अरबाज़ ख़ुद सोनू के पास मैच पर पैसे लगाते थे.

भारत में गैरकानूनी है सट्टा

आपको बता दें की भारत में सट्टा खेलना ग़ैरक़ानूनी है. यही वजह है कि इस मामले में अरबाज़ की मुश्किले बढ़ सकती हैं. इससे पहले साल 2013 में सट्टा लगाने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेता विंदू दारा सिंह और चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक गुरुनाथ मययप्पन को गिरफ्तार किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 12 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 113 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 12 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 113 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सलमान खान के बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब SLVC3 के एक्शन सीन खुद करेंगे 'भाईजान'
सलमान खान के बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब SLVC3 के एक्शन सीन खुद करेंगे 'भाईजान'
कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget