एक्सप्लोरर

Aquaman 2 Box Office Collection: 'सालार' और 'डंकी' के साथ रिलीज हुई एक्वामैन 2 का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

Aquaman 2 Collection in India: डीसी यूनिवर्स की सुपरहीरो फिल्म एक्वामैन 2 दुनियाभर में तो बंपर कमाई कर रही है, लेकिन इंडिया में इसका हाल बुरा है. यहां जानिए अब तक कितनी कमाई की है फिल्म ने?

Aquaman 2 Collection in India: डीसी यूनिवर्स के सुपरहीरो एक्वामैन की दूसरी फिल्म एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम 22 दिसंबर को रिलीज हुई है. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने अब तक कुल करीब 9.34 करोड़ के आसपास की कमाई की है. 
यहां जानते हैं फिल्म ने किस दिन कितनी कमाई की और क्या ये फिल्म 2018 में आए पहले पार्ट की कमाई को छू भी पा रही है या नहीं?

किस दिन कितनी कमाई की है फिल्म ने?
Sacnilk में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, एक्वामैन 2 ने पहले दिन 3 करोड़, दूसरे दिन 1.51 करोड़ और तीसरे दिन 2.26 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म की चौथे दिन की कमाई 2.57 करोड़ के आसपास रही. इस तरह से फिल्म ने इंडिया में अब तक कुल 9.34 करोड़ रुपये के आसपास का बिजनेस किया है.

अपने पहले पार्ट से पीछे रह गई फिल्म
एक्वामैन का पहला पार्ट साल 2018 में आया था. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन 5.50 करोड़ कमाए थे. वहीं इसका ओपनिंग वीकेंड 24.25 करोड़ था. ओपनिंग वीकेंड के मामले में हाल में रिलीज हुई एक्वामैन 2 अपने ही पहले पार्ट से कबी 15 करोड़ रुपये पीछे चल रही है.

जहां पहले पार्ट की टोटल कमाई 54.62 करोड़ थी. वहीं शुरुआती आंकड़े देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फिल्म इंडिया में अपने पहले पार्ट के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को छूने से पहले ही दम तोड़ देगी.

क्यों नहीं मिला क्रिसमस की छुट्टियों का फायदा?
एक्वामैन के साथ भारतीय सिनेमा के दो बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज हुई हैं. शाहरुख खान की डंकी और प्रभास की सालार दोनों ही फिल्मों का इंतजार दर्शकों का लंबे समय से था. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही हैं. जहां डंकी ने इंडिया में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. तो वहीं सालार ने अब तक 209 करोड़ का कुल कलेक्शन किया है. ऐसे में ठीकठाक रिव्यू होने के बावजूद एक्वामैन इन दोनों फिल्मों के बीच में पिसती हुई नजर आ रही है.

एक्वामैन 2 की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो अंग्रेजी वेबसाइट डेडलाइन के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 120 मिलियन डॉलर की बेहतरीन कमाई कर ली है.

और पढ़ें- Watch: अरबाज खान की दूसरी शादी में जमकर नाचे बड़े भाईजान Salman Khan, 'दिल दियां गल्लां' पर एक्टर ने नई भाभी शौरा संग लगाए ठुमके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 6 बजे तक तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड, 'धमाल 4'-'वेलकम टू द जंगल' सबको पछाड़ा
'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 6 बजे तक तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड
पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा
पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा
'पूजा कर रही या फोटोशूट', सावन शुरू होते ही मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, सनग्लास देख भड़के लोग
'पूजा कर रही या फोटोशूट', सावन शुरू होते ही मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, सनग्लास देख भड़के लोग
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget