एक्सप्लोरर

दुख है कि मैंने ज्यादा महिला निर्देशकों के साथ काम नहीं किया- दीया मिर्ज़ा

वेब शो से पहले दीया 'लव ब्रेकअप्स' और 'बॉबी जासूस' जैसी फिल्मों का भी निर्माण कर चुकी हैं. दीया ने 2000 में जब मिस एशिया पैसिफिक टाइटल जीता था तब वह एक किशोरी थीं और बाद में फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से उन्हें लोकप्रियता मिली.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा का कहना है कि उन्होंने अपने 15 साल के करियर में महिला निर्देशकों के साथ केवल दो बार काम किया है. दीया मिर्ज़ा अभिनेत्री होने के साथ-साथ अब एक फिल्म निर्माता भी हैं. दीया ने बताया, "यह खेदजनक है कि 15 सालों से ज्यादा के अपने करियर में महिला निर्देशकों के साथ काम के ज्यादा मौके मुझे नहीं मिले..ऐसा केवल एक या दो बार ही हुआ है. ऐसा नहीं है कि मैंने जानबूझकर महिला निर्देशकों के साथ काम नहीं किया. दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ सालों पहले तक कम ही महिलाएं निर्देशक की कुर्सी पर होती थीं."

दीया ने 2007 में रीमा कागती निर्देशित 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' में काम किया था. और उसके कई साल बाद, अब वह सोनम नायर के निर्देशन में वेबसीरीज 'काफिर' में नज़र आ रही हैं. दीया मानती हैं कि इतने सालों में फिल्म जगत में महिलाओं के लिए स्थिति में काफी बदलाव आया है.

उन्होंने कहा, "मैं अपनी जगह हासिल करने और अपनी आवाज उठाने वाली महिलाओं की बहुत बड़ी समर्थक हूं क्योंकि मैं मानती हूं कि उनके पास कहने के लिए कुछ जरूरी बातें और साझा करने के लिए कहानियां होती हैं. इसलिए जब भी मैं महिलाओं को अपने बल पर सफल होते देखती हूं, मैं सबसे मुखर आवाज में उनकी प्रशंसा करके अपनी खुशी जाहिर करती हूं."

निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाने के बारे में उन्होंने कहा, "एक दिन मैं जरूर निर्देशन करूंगी." दीया निर्माता के तौर पर डिजिटल मीडियम में भी कदम रख रही हैं. उन्होंने और उनके पति साहिल संघा ने अपने बैनर बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट के तहत एप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर वेब शो 'माइंड द मल्होत्राज' का निर्माण किया है.

उन्होंने कहा, "निर्माता के तौर पर हमारे अनुभव ने हमें एक ही बात सिखाई है - कहानी को वह सब दो जिसकी वह हकदार है और उसे जितना भी बजट चाहिए. आपकी टीम आपसे जितना प्यार चाहती है, उन्हें उससे ज्यादा प्यार दो और फिर आपके पास एक ऐसी टीम होगी जो खुश होगी और हमेशा अच्छा काम देगी."

वेब शो से पहले दीया 'लव ब्रेकअप्स' और 'बॉबी जासूस' जैसी फिल्मों का भी निर्माण कर चुकी हैं. दीया ने 2000 में जब मिस एशिया पैसिफिक टाइटल जीता था तब वह एक किशोरी थीं और बाद में फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से उन्हें लोकप्रियता मिली.

वह परोपकार के कामों में भी योगदान देती हैं. 2017 से पर्यावरण के लिए यूएन गुडविल एंबेसडर के रूप में वह पर्यावरण के लिए काफी प्रचार कर चुकी हैं.

यहां देखें 'काफिर' का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1: 'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, दोपहर 3 बजे तक 14 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 3 बजे तक कलेक्शन 14 करोड़ के पार
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget