एक्सप्लोरर

AP Dhillon Home Firing: फायरिंग की घटना के बाद एपी ढिल्लों ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट में लिखा- 'मैं सेफ हूं....'

AP Dhillon Home Firing: एपी ढिल्लो के कनाडा के घर पर हाल ही में फायरिंग की घटना हुई थी. वहीं अब पंजाबी सिंगर ने हमले के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और फैंस को बताया है कि वे सुरक्षित हैं.

AP Dhillon Home Firing: पंजाबी सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों के कनाडा के घर पर फायरिंग हुई थी. इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. इसके बाद से फैंस एपी ढिल्लों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. वहीं अब कनाडा में अपने घर पर हुई फायरिंग मामले में अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढिल्लों ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. सिंगर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को बताया है कि वे सुरक्षित हैं.

घर पर हुई फायरिंग के बाद एपी ढिल्लों ने तोड़ी चुप्पी
घर पर हुई फायरिंग के बाद एपी ढिल्लों ने पहली बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की और लिखा, “मैं सुरक्षित हूं, मेरे लोग भी सुरक्षित हैं. मुझ तक पहुंचने वाले सभी लोगों को धन्यवाद. आपका सपोर्ट ही सब कुछ है. ब्राउन मुंडे हिटमेकर ने मैसेज के लास्ट में लिखा, "सभी को शांति और प्यार."


AP Dhillon Home Firing: फायरिंग की घटना के बाद एपी ढिल्लों ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट में लिखा- 'मैं सेफ हूं....

सिंगर ने गाना शेयर कर भी सब ठीक होने का दिया था संकेत
वहीं इससे पहले सिंगर ने कनाडा में कथित रूप से अपने घर पर हमले की घटना के बाद ‘जमाने की छोड़कर फ़िक्र, हो जा बेपरवाह... (पंजाबी गाना)... गाना सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सबकुछ ठीक होने का संकेत दिया था. इस गाने से वो साफ़तौर पर अपने तमाम फ़ैन्स को बता रहे हैं कि उन्हें लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AP DHILLON (@apdhillon)

एपी ढिल्लों को दी गई है धमकी
बता दें कि एपी ढिल्लो के कनाड़ा के वैंकूवर स्थित घर पर रविवार (01 अगस्त) को फायरिंग की घटना हुई थी. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य रोहित गोदारा ने कथित तौर पर इस घटना की जिम्मेदारी ली है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि एपी ढिल्लों के दो ठिकानों पर 1 सितंबर की रात को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. एक हमला सिंगर के विक्टोरिया आइलैंड स्थित घर पर हुआ तो वहीं दूसरा हमला टोरंटो के वुडब्रिज स्थित घर पर हुआ. वहीं गैंग द्वारा ये धमकी भी दी गई है कि पंजाबी सिंगर की सलमान खान संग दोस्ती की वजह से ही ये फायरिंग की गई हैं. मैसजे में एपी ढिल्लों को धमकी दी गई है कि वे सलमान खान से दूर रहे और अपनी हद में रहें वरना उन्हें भी कुत्ते की मौत मारा जाएगा.

बता दें कि एपी ढिल्लो और सलमान खान की  एक म्यूजिक वीडियो "ओल्ड मनी" हाल ही में जारी हुआ था.  इस वीडियो के कुछ हफ्ते बाद ही सिंगर के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल कनाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Bad Newz OTT Release: ओटीटी पर फ्री में कब देख सकेंगे विक्की कौशल की 'बैड न्यूज'? आ गया बड़ा अपडेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The India Story Movie: 'सतलुज' के ओटीटी से हटने के बाद अब सीबीएफसी की मंजूरी का इंतज़ार कर रही है 'द इंडिया स्टोरी'
'सतलुज' के ओटीटी से हटने के बाद अब सीबीएफसी की मंजूरी का इंतज़ार कर रही है 'द इंडिया स्टोरी'
Tuesday BO Live Updates: साढ़े 7 बजे तक 40 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: साढ़े 7 बजे तक 40 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Egg Freezing क्या है? प्रियंका चोपड़ा और कृति सेनन सहित इन टॉप एक्ट्रेसेस ने मां बनने के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम?
Egg Freezing क्या है? प्रियंका चोपड़ा और कृति सेनन सहित इन टॉप एक्ट्रेसेस ने मां बनने के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम?
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने बॉसी लुक में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, डांस मूव्य के दीवाने हुए लोग, बोले- दुआ की मम्मा ने कमाल कर दिया
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने बॉसी लुक में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, डांस मूव्य के दीवाने हुए लोग

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget