एक्सप्लोरर

दूसरे बच्चे के जन्म के बाद क्या Anushka Sharma छोड़ देंगी एक्टिंग? एक्ट्रेस का पुराना वीडियो हुआ वायरल

Anushka Sharma Video: अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें आ रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.

Anushka Sharma To Quit Acting: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं. अनुष्का और विराट ने अभी तक दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चुप्पी साधी हुई है उन्होंने ना इस बात पर हां कहा और ना ही इससे इनकार किया है. अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि बच्चों के बाद वह काम नहीं करेंगी. अनुष्का का ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस अब एक्टिंग की दुनिया में वापसी नहीं करेंगी.

अनुष्का शर्मा सिमी ग्रेवाल के शो में गई थीं. जहां उन्होंने शादी और बच्चों को लेकर बात की थी. सिमी ग्रेवाल ने अपने शो इंडियाज मोस्ट डिजाइरेबल में अनुष्का से बात की थी. वायरल हो रहे वीडियो में होस्ट अनुष्का से पूछती हैं कि क्या शादी उनके लिए जरुरी है?

अनुष्का छोड़ देंगी एक्टिंग
अनुष्का जवाब में कहती हैं- बहुत जरुरी है. मैं शादी करना चाहती हूं. मैं बच्चे चाहती हूं, जब मेरी शादी और बच्चे हो जाएंगे तो मैं काम करना नहीं चाहूंगी. अनुष्का की ये बात सुनने के बाद फैंस परेशान हो गए हैं. वह वायरल वीडियो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा- क्या उन्होंने अभी से फिल्में नहीं छोड़ दी हैं? सुई धागा के बाद मुझे उनकी कोई फिल्म याद नहीं है. वहीं दूसरे ने लिखा- इंडस्ट्री से दूर रहकर वो अभी से अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आईं थीं. उसके बाद से उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था. उसके बाद से अनुष्का किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं. वह अब स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म चकदा एक्सप्रेस से कमबैक करने जा रही हैं. फिल्म की शूटिंग वह खत्म कर चुकी हैं. हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: Om Puri Birth Anniversary: खुद तय की बर्थडे की तारीख, फिर मौत पर भी की भविष्यवाणी, क्या आपको पता हैं ओम पुरी के ये किस्से?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने दूसरे संडे भी किया कमाल, तोड़े अक्षय की 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने दूसरे संडे भी किया कमाल, तोड़े अक्षय की 5फिल्मों के रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget