एक्सप्लोरर

Om Puri Birth Anniversary: खुद तय की बर्थडे की तारीख, फिर मौत पर भी की भविष्यवाणी, क्या आपको पता हैं ओम पुरी के ये किस्से?

Om Puri: उनका अंदाज हर किसी से जुदा रहा. उन्होंने जिस फिल्म में एक्टिंग की, उसमें जान फूंक दी. बात हो रही है ओम पुरी की, जिन्होंने आज ही के दिन इस दुनिया में पहला कदम रखा था.

Om Puri Unknown Facts: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार रहे ओम पुरी भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनकी काबिलियत का जमाना आज भी कायल है. बेहद गरीबी में बचपन गुजारने वाले ओम पुरी ने अपना बर्थडे खुद ही तय किया था. वहीं, अपनी मौत को लेकर भी भविष्यवाणी की थी. बर्थ एनिवर्सरी स्पेशल में हम आपको ओम पुरी की जिंदगी के चंद किस्सों से रूबरू करा रहे हैं. 

ऐसा रहा ओम पुरी का बचपन

ओम पुरी का बचपन बेहद गरीबी में बीता था. दरअसल, जब वह महज छह साल के थे. उस दौरान सीमेंट चोरी करने के आरोप में उनके पिता को जेल भेज दिया गया, जिसके बाद ओम पुरी का पूरा परिवार बिखर गया. घर चलाने के लिए उन्होंने उस दौरान एक चाय वाले की दुकान में बर्तन धोने का काम भी किया था. इसके बाद ओम पुरी ने जैसे-तैसे पढ़ाई पूरी की और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया. 

खुद तय की थी बर्थडे की तारीख

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ओम पुरी को अपनी जन्मतिथि पता नहीं थी. दरअसल, उनके पास ऐसा कोई प्रमाण पत्र नहीं था, जिससे वह अपनी जन्मतिथि साबित कर पाते. ऐसे में उन्होंने अपने बर्थडे की तारीख खुद ही तय कर ली थी. ओम पुरी के मुताबिक, उनकी मां बताती थीं कि उनका जन्म दशहरे के दिन हुआ था, लेकिन तारीख किसी को पहचा नहीं थी. जब ओम पुरी मुंबई आए तो उन्होंने अपनी बर्थ डेट 18 अक्टूबर तय कर दी, क्योंकि उस साल दशहरा 18 अक्टूबर के दिन था. 

पहली ही फिल्म में किया कमाल

ओम पुरी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने मराठी फिल्म घासीराम कोतवाल से अभिनय की शुरुआत की. वहीं, साल 1980 के दौरान फिल्म आक्रोश से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया. यह फिल्म हिट रही, जिसने ओम पुरी को इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया. इसके बाद वह आरोहण, अर्द्ध सत्य, जाने भी दो यारों, चाची 420, हेरा फेरी, मालामाल वीकली और मिर्च मसाला आदि फिल्मों में नजर आए. फिल्म आरोहण और अर्द्ध सत्य के लिए ओम पुरी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. 

मौत के बारे में की थी यह भविष्यवाणी

अपनी बर्थ डेट की तरह ओम पुरी ने अपनी मौत के बारे में भी भविष्यवाणी की थी. दरअसल, बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मेरी मौत का तो आपको पता भी नहीं चलेगा. सोए-सोए चल देंगे. आपको पता चलेगा कि ओम पुरी का कल सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर निधन हो गया. यह कहकर ओम पुरी हंस दिए थे. हकीकत में ओम पुरी का निधन 6 जनवरी 2017 के दिन अचानक हुआ था. उनकी मृत्यु की वजह दिल का दौरा पड़ना बताई गई थी.

उधार पर कपड़े और लोन पर ज्वैलरी लेती हैं Zeenat Aman, खुद किया खुलासा, बोलीं- बैंक बैलेंस खर्च...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget