एक्सप्लोरर

Throwback: 33 साल के अनुपम खेर ने किया था दिलीप कुमार को रिप्लेस, बने थे हेमा मालिनी के पिता

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में उनके साथ दिवंगत राजेश खन्ना और फिल्ममेकर यश चोपड़ा के साथ बैठे हुए हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने दिलीप कुमार से जुड़ी एक जानकारी दी है.

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इन दिनों अमेरिका में हैं और अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं. उन्होंने मंगलवार को एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तस्वीर में कई वेट्रन स्टार्स हैं. इस फोटो के साथ अनुपम खेर ने इंटरेस्टिंग इन्फोर्मेशन भी शेयर की है. उन्होंने खुलासा किया है कि जब वह मात्र 33 साल के थे, तब उन्होंने हेमा मालिनी के पिता और दिवंगत राजेश खन्ना के ससुर का किरदार निभाया था.

अनुपम खेर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "यश चोपड़ा की 'विजय' की शूटिंग के दौरान ये ग्रुप फोटो ली गई थी. मैं 33 साल का था. लेकिन मैंने हेमा मालिनी के पिता का किरदार निभाया था. सुपरस्टार राजेश खन्ना के ससुर का जबकि अनिल कपूर और ऋषि कपूर के दादा का किरदार निभाया था. मूल रूप से मेरा ये किरदार भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार साब द्वारा निभाया जाना था. मैं बहुत ही हॉनर्ड फील करता हूं." इसके साथ ही उन्होंने हैशटेग के साथ थ्रोबैक यादें लिखा है.

अनुपम खेर जब ये किरदार निभा रहे थे, तब अनिल कपूर और ऋषि कपूर भी लगभग उनकी उम्र के ही थे. इस ग्रुप फोटो में हम दिवंगत यश चोपड़ा के साथ हेमा मालिनी, राजेश खन्ना, अनुपम खेर को फ्रंट रॉ में बैठे हुए देख सकते हैं. इनके पीछे अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि, ऋषि कपूर और अन्य कलाकारों को देख सकते हैं. अनुपम खेर ने ये भी खुलासा किया कि ये रोल दिलीप कुमार को निभाना था, लेकिन उन्हें ये किरदार निभाने का मौका मिला.

बात करें अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की, तो हाल ही में उनकी फिल्म 'होटल मुंबई' रिलीज हुई. यह फिल्म 26 नवंबर 2008 को हुई मुंबई की अलग-अलग जगहों पर हुए आतंकी हमले पर आधारित है. साल 2018 से अनुपम खेर अमेरिकन प्रोजेक्ट न्यू आमस्टर्डम की शूटिंग में बिजी हैं.

मुंबई अटैक से पहले उनकी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' रिलीज हुई. यह काफी विवादों में रही. इसमें अनुपम खेर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था. फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम किरदार में थे, वह प्रधानमंत्री के मीडिया एडवाइजर संजय बारु के किरदार में दिखे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget