एक्सप्लोरर

'1000 बार माफी मांग सकता हूं', कन्नड़ गाने की मांग को लेकर दिए बयान पर बोले सोनू निगम

सिंगर सोनू निगम ने कन्नड़ गाने की मांग की तुलना पहलगाम आतंकी हमले से करने वाले बयान पर माफी मांगी है. उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा कि उन्हें 1000 बार भी माफी मांगने में कोई परेशानी नहीं.

कन्नड़ गाने की मांग की तुलना पहलगाम आतंकी हमले से करने वाले बयान पर सिंगर सोनू निगम ने कर्नाटक के लोगों से माफी मांगी है. सोनू ने वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी.  उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों से वे बहुत प्यार करते हैं  और अगर उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वो इसके लिए माफी चाहते हैं.

वीडियो में, सोनू ने कर्नाटक के लोगों को अपना परिवार बताया और कहा कि वो नहीं चाहते कि किसी गलतफहमी की वजह से उनके रिश्ते खराब हो.

वीडियो में सोनू निगम ने कहा,  'मेरे प्यारे कर्नाटक परिवार, मेरे अपने कन्नड़ लोगों. मेरी सच्चाई मुझे, मेरे भगवान को और उस शाम कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को पता है. इसके बावजूद मेरी श्री नारायण गौड़ा जी से अच्छी बातचीत हुई. वह एक शानदार इंसान हैं और हमारे बीच बहुत ही गर्मजोशी और सम्मान के साथ बातचीत हुई. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं.'

माफी मांगने की वजह बताते हुए सिंगर ने आगे कहा, 'जब आप किसी से प्यार करते हैं और उस रिश्ते को बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको 1000 बार भी माफी मांगने में कोई परेशानी नहीं होती. इसलिए मेरे प्यारे परिवार, अगर मेरी किसी बात से अनजाने में आपको ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए दिल से माफी मांगता हूं.'

'मैं आप सभी से प्यार करता हूं'
सोनू निगम ने आगे कहा कि कर्नाटक के लोगों ने उन्हें पिछले 30 सालों से बहुत प्यार और सम्मान दिया है. उन्होंने कहा, 'आप जानते हैं कि मैं ऐसा इंसान नहीं हूं, जो कभी किसी को दुख पहुंचाए, खासकर कर्नाटक में रहने वाले अपने परिवार को. पिछले 30 सालों में आपने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया है. मैं नहीं चाहता कि कोई छोटी-सी गलतफहमी हमारे रिश्ते पर दाग लगाए या हमारे बीच कड़वाहट पैदा करे. आप सभी को ढेर सारा प्यार. भगवान आप सब पर अपनी कृपा बनाए रखें. मैं आप सभी से प्यार करता हूं.'

क्या था पूरा विवाद?
बता दे, ये विवाद अप्रैल 2025 में शुरू हुआ था, जब सोनू निगम बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट इंजीनियरिंग कॉलेज में एक म्यूजिकल इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे. इस दौरान ऑडियंस में मौजूद कुछ लोग उनसे बार-बार कन्नड़ गाना गाने की मांग कर रहे थे.

सिंगर ने स्टेज से इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कन्नड़ गाने की जिद की तुलना पहलगाम आतंकी हमले से कर दी थी. उनके इस बयान के बाद कन्नड़ लोगों और कन्नड़ समर्थक संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि सोनू ने उनकी भाषा और भावनाओं का अपमान किया है.

इसके बाद कर्नाटक रक्षणा वेदिके (KRV) ने बेंगलुरु के अवलहल्ली पुलिस स्टेशन में सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई. विवाद बढ़ने पर सोनू ने एक वीडियो जारी कर अपने बयान पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि ऑडियंस में मौजूद कुछ युवक आक्रामक व्यवहार कर रहे थे और कन्नड़ गाना गाने की मांग करते हुए उन्हें धमकाने की कोशिश कर रहे थे. सिंगर ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी उन युवकों के व्यवहार को लेकर थी, न कि सभी कन्नड़ लोगों के लिए.

हालांकि, उनकी सफाई से लोगों की नाराजगी कम नहीं हुई और विवाद जारी रहा. 24 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में होने वाले सोनू के कॉन्सर्ट से पहले ये मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया. 

खत्म हुआ विवाद
अब कर्नाटक रक्षणा वेदिके के प्रदेश अध्यक्ष टीए नारायण गौड़ा ने कहा कि माफी मिलने के बाद संगठन अपना विरोध प्रदर्शन वापस लेगा. नारायण गौड़ा ने अपने एक्स पर सोनू निगम का माफी वाला वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा कि सोनू को समझ आ गया है कि उनके पहले दिए बयान से कन्नड़ लोगों को ठेस पहुंची थी. इसी वजह से सिंगर ने बिना किसी शर्त के माफी मांगी है.

About the author मयूरी सिंह

मयूरी सिंह एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट है और एबीपी लाइव के लिए बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. ओटीटी की खबरों पर पर इनकी खास पकड़ है और वे वेब सीरीज, फिल्मों और पॉडकास्ट से जुड़ी ताजा खबरों पर लगातार नजर रखती हैं. मयूरी मनोरंजन जगत की नई रिलीज, ट्रेंडिंग कंटेंट और डिजिटल स्टोरीटेलिंग से जुड़े विषयों को सरल और आकर्षक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाती हैं. ओटीटी और पॉडकास्ट इंडस्ट्री की अपडेट्स, इनसाइट्स और ट्रेंड्स को कवर करना इनके लेखन की खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

गुरुद्वारों में कीर्तन गाते थे दलेर मेहंदी, जब मीका सिंह ने खोला बड़े भाई का सबसे बड़ा राज
गुरुद्वारों में कीर्तन गाते थे दलेर मेहंदी, जब मीका ने खोला भाई का बड़ा राज
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, रणबीर कपूर की मूवी ने इन 6 फिल्मों को पछाड़ा
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, रणबीर कपूर की मूवी ने इन 6 फिल्मों को पछाड़ा
दीवाली 2026 पर महा-क्लैश: 'रामायण' के सामने उतरेंगी 90s की ये 4 कल्ट फिल्में, मेकर्स का बड़ा ऐलान
दीवाली 2026 पर महा-क्लैश: 'रामायण' के सामने उतरेंगी 90s की ये 4 कल्ट फिल्में, मेकर्स का बड़ा ऐलान
अक्टूबर महीने में इन तीन फिल्मों की सुनामी, एक 700 करोड़ पार दूसरी की 500 करोड़ से ज्यादा कमाई
अक्टूबर महीने में इन तीन फिल्मों की सुनामी, एक 700 करोड़ पार दूसरी की 500 करोड़ से ज्यादा कमाई
Advertisement

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget