एक्सप्लोरर

#MeToo: एक्ट्रेस नंदिता दास के पिता पर लगा चौथा यौन शोषण का आरोप

मीटू मूवमेंट के चलते अब चित्रकार और एक्ट्रेस नंदिता दास के पिता पर चौथी बार यौन शोषण का आरोप लगा है. हालांकि जतिन दास ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनका इनसे कुछ लेना देना नहीं है.

चित्रकार जतिन दास के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है और इस कड़ी में गुरूवार को चौथी महिला ने दावा कि किया कि चित्रकार ने ‘‘1999 या 2000’’ में उसका शोषण किया जब वह उनके सहायक के तौर पर उनके साथ काम कर रही थी.

जतिन दास ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनका इनसे कुछ लेना देना नहीं है. भारत में चल रहे मीटू अभियान के तहत कागज बनाने वाली एक कंपनी की सह संस्थापक निशा बोरा ने सबसे पहले 16 अक्टूबर को उनके खिलाफ आरोप लगाए थे. बोरा ने दावा किया कि दास ने 14 साल पहले अपने स्टूडियो में उनसे छेड़छाड़ की.

मीटू कार्यकर्ता संध्या मेनन द्वारा गुरूवार को साझा की गई एक पोस्ट में मालविका कुंडू ने आरोप लगाया कि जब वह 18 वर्ष की थीं तो दास ने उनसे दुर्व्यवहार किया था. जतिन दास ने कहा, ‘‘यह बेहद अभद्र है. मैं नहीं जानता कि वो लोग वहां क्या करने की कोशिश कर रहे हैं. मेरा इससे कुछ लेना देना नहीं है. मैं नहीं जानता कि और क्या कह सकता हूं.’’

मंटो’ को पाकिस्तान में रिलीज़ करना चाहती हैं निर्देशक नंदिता दास

कुंडू ने आरोप लगाया कि दास ‘‘अनावश्यक रूप से’’ उसे छू रहे थे और लगातर उसे ‘‘बेबी’’ कह रहे थे . वह भी तब जब वह उन्हें ऐसा करने के लिये मना कर रही थी. जब वह उनके लिये काम करती थीं तो वह उसके ‘‘बेहद करीब’’ खड़े होते थे.

उन्होंने लिखा कि यह सबकुछ नौकरी के पहले ही दिन उनके (दास के) घर पर हुआ, जिसमें उनके किताबों के संग्रह को सूचीबद्ध करने की जरूरत थी. उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे इतना असहज कर दिया कि मैं इस नौकरी में बिताए गए तीन दिनों से नफरत करने लगी. कहने के बाद भी उनका मुझे बेबी कहना नहीं रूका. लगातार बेबी कहने के अलावा वह अक्सर मुझे अनावश्यक रूप से छूते थे.’’

#MeToo: महेश भट्ट ने कहा- इस अभियान का समर्थन एकजुट होकर करना चाहिए

नंदिता दास ने दिया ये बयान

नंदिता दास के पिता पर यौन शोषण के आरोप के बाद अब उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है. नंदिता ने अपने बयान में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सच की जीत होगी.

विनता नंदा ने PM मोदी को लिखा ओपन लेटर, कहा- महिलाओं के लिए नहीं है ये समाज

नंदिता दास ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान जारी करते हुए कहा, ''#MeToo मूवमेंट की एक स्ट्रॉन्ग सपोर्टर होने के नाते ये जानते हुए भी कि मेरे पिता पर इस प्रकार के आरोप लगाए गए हैं. मैं अभी भी इस मुहिम को सपोर्ट करती हूं. मेरे पिता ने खुद पर लगे इन आरोपों से इनकार किया है. मैंने हमेशा से ही कोशिश की है कि महिलाओं और पुरुषों को बिना किसी डर के बोलने की आजादी हो. साथ ही हमें ये भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी के भी द्वारा लगाए आरोप इस मूवमेंट की महत्ता को कम न करें. मैं इस पर फिलहाल यही कहना चाहती हूं कि सच की जीत होगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Dada: राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं, लेकिन...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत दोसांझ की दो टूक
'ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत की दो टूक

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget