एक्सप्लोरर

जब शाहरुख खान ने खुद को कह दिया 'हिट हीरो', वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Throwback: करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान ने खुद को हिट हीरो कह डाला था. इसका किस्सा उनकी फिल्म अंजाम से जुड़ा है.

When SRK Declared Himself Hit Hero: शाहरुख खान एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनके फैंस सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं. किंग खान ने जमीन से उठकर सभी के दिलों में अपनी जगह बनाई है. शुरुआती कुछ फिल्में फ्लॉप देने के बाद अभिनेता ने जो हिट की झड़ी लगाई है वह आज तक बरकरार है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एकबार फिल्म अंजाम में दिखाए गए टॉर्चर को लेकर शाहरुख खान ने उसका खूब बखान किया था. जिसके बाद अभिनेता को खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. हालांकि इसके बाद उन्होंने खुद को हिट हीरो भी घोषित कर दिया. तो चलिए आपको यह दिलचस्प किस्सा बताते हैं. 

जब विलेन बन कंपा दी रूह
अंजाम राहुल रवैल द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी. इस फिल्म को रिलीज हुए 30 साल पूरे हो चुके हैं. बाजीगर और डर के बाद यह उनकी लगातार तीसरी थ्रिलर फिल्म थी. इसमें माधुरी दीक्षित लीड एक्ट्रेस थीं. इस फिल्म में शाहरुख खान की क्रूरता देख हर कोई कांप गया था. इस फिल्म का गाना चने के खेत में खूब मशहूर हुआ था.

'मुझे बहुत पीटा गया है'
लगातार तीसरी बार किसी फिल्म में शाहरुख खान द्वारा निभाया गया साइकोलॉजिकल लवर का किरदार लोगों को पसंद नहीं आया था. मूवी में दिखाए गए टॉर्चर के बारे में बखान करते हुए शाहरुख खान ने आप की अदालत को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैंने अपनी फिल्मों में लोगों की हत्या के बाद लव एंगल्स का इस्तेमाल किया है, लेकिन क्लाईमैक्स में हमने यह कभी नहीं दिखाया कि उस किरदार को कोई भी सहानुभूति मिली है. उस किरदार को अपने कर्मों का फल नहीं भुगतना पड़ता है तो आप इसे महिमामंडन भी कह सकते हैं. लेकिन अगर आप बाजीगर, डर और अंजाम तीनों फिल्में देखेंगे तो सभी के क्लाइमैक्स में मुझे बुरी तरह पीटा गया है.'

खुद को हिट हीरो क्यों कहा?
इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने मजाक में कहा, 'मैंने खुद को हिट एक्टर कहना शुरू कर दिया है, क्योंकि सभी ने मुझे बहुत पीटा है. यहां तक कि हीरोइनों ने भी मुझे मात दे दी. हालांकि यह सिर्फ एंटरटेनमेंट है और मैं फिल्मों को इसी नजरिए से देखता हूं.' बता दें कि अंजाम 2.65 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने 9.66 करोड़ की औसत कमाई की.

किंग खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
एसआरआके के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके फैंस इन दिनों काफी खुश नजर आ रहे हैं, क्योंकि अभिनेता बहुत जल्द अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं. इस फिल्म में वह अपनी बेटी के मेंटॉर के रूप में नजर आने वाले हैं. 200 करोड़ के बजट में बनी यह एक एक्शन फिल्म होगी. 

यह भी पढ़ें: ऐसी सादगी देखी कहीं नहीं! 400 करोड़ का मालिक है ये स्टार, घूमता है चप्पलों में, बस-ट्रेन में करता है ट्रैवेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget