एक्सप्लोरर

'सब पागल हो रहे हैं'.....Animal में बॉबी देओल के खूंखार किरदार पर पिता धर्मेंद्र ने यूं किया था रिएक्ट, एक्टर ने किया खुलासा

Animal: फिल्म ‘एनिमल’ में अपने किरदार को लेकर बॉबी देओल सुर्खियों में छाए हुए हैं. वहीं एक्टर ने अब खुलासा किया कि फिल्म में उनके खूंखार रूप को देखकर उनके पिता का कैसा रिएक्शन था.

Bobby Deol On Dharmendra: बॉबी देओल इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ में अपनी दमदार एक्टिंग के चलते छाए हुए हैं. अपनी रोमांटिक चॉकलेट बॉय इमेज की बेड़ियों को तोड़ते हुए, बॉबी ने ‘एनिमल’ में अपने खूंखार किरदार से हर किसी को प्रभावित किया है. जहां ऑडियंस और फैंस ने बॉबी के इस नए स्टाइल, लुक और परफॉर्मेंस की सराहना की है तो वहीं एक्टर ने अब फिल्म में अपने रोल को लेकर अपने पिता और वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का रिएक्शन भी शेयर किया है.

‘एनिमल’ देखकर कैसा था बॉबी के पिता धर्मेंद्र का रिएक्शन?
फिल्मीबीट को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म एनिमल में अपने रोल पर अपने पिता धर्मेंद्र के रिएक्शन के बारे में बात की. बॉबी ने कहा, “मेरे पिता एक महान इंसान हैं और अगर उनके जैसा कोई मेरे बारे में ऐसा कहता है, तो यह मुझे अब तक मिली सबसे अच्छी तारीफ है, और मैं सिर्फ अपने पिता से प्यार करता हूं. दूसरे दिन जब मैं घर आया तो वह अपने फोन पर इंस्टाग्राम और यूट्यूब देख रहे थे और उन्होंने कहा, 'सब पागल हो रहे हैं तेरे बारे में. मैंने उनसे कहा, 'हांजी पापा, मैं आपका बेटा हूं, लोग पागल तो होंगे. उन्हें मुझ पर बहुत गर्व है और वह बहुत खुश है."

‘एनिमल’ देखकर कैसा था बॉबी की मां प्रकाश कौर का रिएक्शन
वहीं पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ में उनके खूंखार रोल पर उनकी मां प्रकाश कौर के रिएक्शन का भी खुलासा किया था. बॉबी ने कहा था कि उनकी मां को उनका किरदार पसंद नहीं आया क्योंकि फिल्म में बॉबी द्वारा निभाया गया किरदार अंत में मर जाता हैय उन्होंने कहा था कि उनकी मां कहती हैं कि वह उनकी ऐसी फिल्में नहीं देख सकतीं. इसके अलावा, बॉबी ने कहा कि उनकी मां प्रकाश कौर को उनके दोस्तों के बहुत सारे फोन आ रहे हैं, जो अब उनसे मिलना चाहते हैं.

‘एनिमल’ देश और दुनिया में मचा रही तहलका
वहीं ‘एनिमल’ की बात करें तो ये फिल्म देश और पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं और इसने घरेलू बाजार में 450 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म 750 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है. बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म में बॉबी देओल, रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर ने अहम रोल प्ले किया है. 

ये भी पढ़ें:- Animal Box Office Collection Day 12: रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ हुई 450 करोड़ के पार, 12वें दिन 'दंगल' और 'गदर 2' को चटाई धूल, जानें- कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरु पूर्णिमा पर इमोशनल हुए करण जौहर, शाहरुख -आदित्य चोपड़ा को दिया क्रेडिट
गुरु पूर्णिमा पर इमोशनल हुए करण जौहर, शाहरुख -आदित्य चोपड़ा को दिया क्रेडिट
'गटर माउथ और चुड़ैल...', कंगना रनौत के Gen Z पर दिए बयान पर भड़कीं राखी सावंत, जमकर सुनाई खरी-खोटी
कंगना रनौत के Gen Z पर दिए बयान पर भड़कीं राखी सावंत, जमकर सुनाई खरी-खोटी
'उसने शर्ट उतारी और...' कास्टिंग काउच का शिकार हुईं काजल अग्रवाल, वैनिटी में घुस गया था असिस्टेंट डायरेक्टर
'उसने शर्ट उतारी और...' काजल अग्रवाल की वैनिटी में घुस गया था असिस्टेंट डायरेक्टर
भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेशन फ़िल्म पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेशन फ़िल्म पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget