एक्सप्लोरर

शाहिद कपूर से नाराज हैं 'भूल भुलैया 3' डायरेक्टर अनीस बाज्मी? कहा- 'हम साथ काम ना ही करें तो बेहतर है'

Anees Bazmee On Shahid Kapoor: 'भूल भुलैया 3' से पहले अनीस बाज्मी शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे. लेकिन कुछ मतभेद के चलते शाहिद फिल्म से बाहर निकल गए थे. अब बाज्मी ने इसपर खुलकर बात की है.

Anees Bazmee On Relation With Shahid Kapoor: फिल्म डायरेक्टर अनीस बाज्मी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में हैं. उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 3' करने से पहले अनीस बाज्मी शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे. लेकिन शाहिद और अनीस के बीच कुछ मतभेद हो गए और एक्टर फिल्म से बाहर निकल गए.

अब अनीस बाज्मी ने शाहिद कपूर के फिल्म से निकलने को लेकर खुलकर बात की है. शाहिद के साथ विवाद होने को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी एक्टर से कोई दुश्मनी नहीं है. उन्होंने ये भी साफ किया कि वे शाहिद से नाराज भी नहीं हैं और वे उनके एक अच्छे एक्टर हैं.

'जब आप फिल्म बनाते हैं तो दो लोगों के बीच...'
न्यूज18 शोशा को दिए इंटरव्यू में अनीस बाज्मी ने कहा- 'मेरे दिमाग में अभी भी वो फिल्म है. मुझे यकीन है कि शाहिद के साथ काम करने में बहुत मजा आएगा. वो बहुत अच्छा है! मुझे उनके साथ दोबारा काम क्यों नहीं करना चाहिए? मुझसे किसी की ना दुश्मनी है, ना नाराजगी. जब आप फिल्म बनाते हैं तो दो लोगों के बीच एक समझौता होना चाहिए. एक आदर्श स्थिति में, आपको एक-दूसरे से अपनी उम्मीदों को लेकर एक-दूसरे के लिए ईमानदार रहना होगा.' 

शाहिद कपूर को लेकर क्या बोले डायरेक्टर?
'भूल भुलैया 3' डायरेक्टर ने आगे कहा- 'किसी भी तरह के भ्रम से दूर रहने का यही इकलौता हल है. मेरा काम करने का एक खास स्टाइल है जो मुझे कंफर्टबल महसूस कराती है और इतने सालों तक काम करने के बाद अपने तरीके को बदलना मेरे लिए बहुत मुश्किल है. शाहिद का भी उसी तरह काम करने और सोचने का अपना तरीका है. कभी-कभी दो विचार मैच नहीं हो सकते, लेकिन ये पूरी तरह से ठीक है.'

'एक साथ काम न करना ही ठीक है'
अनीस बाज्मी कहते हैं- 'ऐसे हालात में एक साथ काम न करना ही ठीक है. अगर हम अपनी सेंसिबिलिटी को अलाइन कर सकें, तो हम जरूर फिर से काम करेंगे. इससे हमारे इक्वेशन पर कोई असर नहीं पड़ा है. वो जब भी मुझसे मिलते हैं तो बहुत प्यार और इज्जत से बात करते हैं. मेरे दिल में भी उनके लिए उतना ही प्यार है. लेकिन एक बात जो मैं आपको बता सकता हूं वो ये है कि जब हम दोबारा साथ आएंगे तो एक बेहतरीन फिल्म बनाएंगे.'

ठंडे बस्ते में गई शाहिद कपूर की 'अश्वत्थामा'बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म 'अश्वत्थामा' पर भी ब्रेक लग गए है. फिल्म का बजट 500 करोड़ के पार हो गया था जिसकी वजह से मेकर्स ने इसपर रोक लगा दी है. 

ये भी पढ़ें: करियर के पीक पर रचाई शादी, फिल्मों से हुई दूर, फिर भी करोड़ों की मालकिन हैं 'बिग बॉस 18' की ये हसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget