एक्सप्लोरर

Ananya Panday Trolled: 19 साल की उम्र में इस वजह से ट्रोल होती थीं अनन्या पांडे, अब याद कर छलका दर्द

Ananya When Trolled: अनन्या पांडे अपनी एक्टिंग और लुक्स के लिए छाई रहती हैं. मगर एक वक्त था जब लुक्स के कारण ही उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ता था. बीते दिनों इस बात पर उनका दर्द छलक उठा था.

Ananya Panday Trolled At 19: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने बहुत कम समय में ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है. वह अपने लुक्स से बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इसी लुक्स के कारण वह लोगों के निशाने पर होती थीं. इस बारे में बात करते हुए खुद अनन्या ने शो कॉफी विद करण के दौरान में कुछ पुरानी बातों का जिक्र किया है.

दरअसल, हाल ही में अनन्या पांडे करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' (Koffee With Karan 7) में पहुंची थीं. शो में उनके साथ साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा भी नजर आए थे. इस दौरान दोनों सितारों ने ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में खुलकर बातें की बल्कि रिलेशनशिप स्टेटस और पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की. इस दौरान दौरान एक्ट्रेस ने बताया जब से उन्होंने इंडस्ट्री में अपना कदम रखा है, तब से चंकी पांडे की बेटी होने के लिए उन्हें लोगों ने हमेशा ट्रोल किया है. अनन्या ने इस बीच अपने 19 साल की उम्र में होने वाली ट्रोलिंग का भी खुलासा किया. उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि ट्रोलिंग उन्हें कितना प्रभावित करती है.

अनन्या पांडे का छलका दर्द
कॉफी विद करण 7 में अनन्या ने उस वक्त को याद किया जब लोग उनको बदसूरत और फ्लेट चेस्ट कहते थे, जब वह महज 19 साल की थीं. वह कहती हैं, 'हां बेशक, यह मुझ पर भारी पड़ता है. मैं यहां बैठकर यह दिखावा नहीं कर सकती कि मैं खुश हूं और मैं बहुत स्ट्रांग हूं और मैं हर चीज से डील कर सकती हूं. क्योंकि मुझे लगता है कि 19 साल की उम्र में जब आपको लगातार कहा जाता है कि आप बदसूरत हैं या आप फ्लैट हैं या फिर मेरे पेरेंट्स और बहन का अपमान किया जाता है, यह मेरे लिए थोड़ा-सा डरावना होता है. मैं ऐसा सोचकर कभी-कभी उदास हो जाती हूं और सोचती हूं कि मैंने ऐसा क्या गलत किया है'.
 
जानकारी के लिए बता दें कि, अनन्या पांडे ने साल 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year) से बॉलीवुड में कदम रखा था. देखते ही देखते उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खुद की पहचान बना ली. इस साल वह दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'गहराइयां' (Gehraiyaan) में दिखी थीं. अब जल्द ही फिल्म लाइगर से वह साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं. फिल्म में विजय देवरकोंडा नजर आएंगे, जो इसके जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Ek Villain Returns की खूबसूरत हीरोइन का इन्‍होंने है दिल धड़काया, बर्थडे पर ब्‍वॉयफ्रेंड को 'पूरी दुनिया' बता जताया प्‍यार

अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर खुद को पैंपर करने के लिए Shah Rukh Khan ने 'डार्लिंग्‍स' का लिया सहारा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget