एक्सप्लोरर

'क्या खाती थी, कहां जाती थी, सब पार्टनर की मर्जी से होता था', अनन्या पांडे ने रिलेशनशिप में किया था समझौता

Ananya Pandey Relationship: अनन्या पांडे ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है. अनन्या ने बताया कि उन्होंने अपने रिलेशनशिप में समझौते किए हैं.

Ananya Pandey Relationship: अनन्या पांडे ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि वो अब रिश्तों में कोई समझौता नहीं चाहती हैं.

राज शमानी के पॉडकास्ट में ‘ड्रीम गर्ल 2’ एक्ट्रेस ने बताया कि अब किसी रिश्ते में समझौता नहीं करेंगी. इसके साथ ही उन्होंने रोमांस को लेकर भी रिएक्शन दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस कथित तौर पर मार्च में एक्टर आदित्य रॉय से अलग हुई हैं. पॉडकास्ट में होस्ट ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या वो ऐसे रिश्ते में रही हैं, जहां उन्होंने खुद से समझौता किया हो?

रिलेशनशिप में किया था समझौता

इस पर अनन्या ने कहा, 'हम सभी के साथ ऐसा होता है, मैंने अपने आसपास ऐसा देखा है और मैं भी उस परिस्थिति में रही हूं. मुझे यकीन है कि मैंने खुद को बहुत बदला है, लेकिन इस हद तक नहीं बदला कि ज्यादा बुरा हो. मुझे अहसास हुआ है कि हां, मैं जो हूं, मैं वो नहीं रही. ये मेरे लिए अच्छी स्थिति नहीं थी.'

होस्ट ने अनन्या से पूछा कि उन्होंने खुद में क्या बदलाव किया है और वो जब पीछे मुड़कर देखती हैं तो उन्हें खुद में कितना बदलाव दिखता है? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि उनकी मेरी पसंद और नापसंद में बदलाव हुआ है. उदाहरण के लिए, वो क्या खाती हैं, कहां जा सकती हैं, ये सब भी उनके पार्टनर की मर्जी से तय होता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

उन्होंने कहा, "मैं खाना भी उसी की पसंद का खाऊंगी और मैं बाहर नहीं जाऊंगी क्योंकि मेरे साथी को घर पर रहना पसंद है...लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करूंगी. अब मैं चाहूंगी कि मेरा पार्टनर मुझे वैसा ही स्वीकार करे जैसी मैं हूं. मैं अपने पार्टनर को वैसा ही स्वीकार करूंगी जैसा कि वो है.'

रोमांस के बारे में उन्होंने कहा, 'रोमांस के बारे में मेरी सोच यह है कि वो (मेरा साथी) जो मेरी बात सुनता है, छोटी-छोटी बातों को याद रखता है. मैं हर समय समाधान नहीं चाहती. मैं चाहती हूं कि मेरा पार्टनर मेरी बात सुने.'

बता दें कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को लेकर अफवाहों का बाजार काफी गर्म रहा था. अनन्या और आदित्य के रिश्ते में होने की चर्चा सोशल मीडिया पर तब शुरू हुई जब दोनों को कृति सेनन के यहां आयोजित दीपावली पार्टी में एक साथ देखा गया था. इसके बाद दोनों अक्सर साथ में नजर आते थे.

यही नहीं, दोनों के रिश्ते को लेकर फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में संकेत भी दिया था. इस शो में अनन्या के साथ सारा अली खान भी थीं.

करण जौहर ने अपने टॉक शो में सारा अली से पूछा था कि अनन्या में ऐसी कौन सी चीज है जो उनके पास नहीं है. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "नाइट मैनेजर". ये इसी नाम से आदित्य रॉय कपूर स्टारर शो की ओर इशारा था. इस बात अनन्या ने शरमाते हुए कहा था, “मैं बिल्कुल 'अनन्या कोय कपूर' जैसा महसूस कर रही हूं.” हालांकि, अब दोनों साथ में नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- आदित्य पंचोली के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से वाकिफ थीं जरीना वहाब, फिर भी नहीं उठाए सवाल, खुद बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget