एक्सप्लोरर

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के संगीत फंक्शन में खूब थिरके सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह, अंबानी फैमिली ने भी दी धुआंधार परफॉर्मेंस

Anant-Radhika Sangeet Ceremony: बीती शाम अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरमनी का फंक्शन था. इस इवेंट पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने धुआंधार परफॉर्मेंस दी और शाम को रंगीन बना दिया.

Anant-Radhika Sangeet Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेंडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुके हैं. 5 जुलाई, 2024 को अंबानी परिवार ने कपल के लिए सितारों से सजे संगीत फंक्शन को होस्ट किया. अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में पूरा बॉलीवुड नजर आया. इस दौरान कई स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस से शाम को और रंगीन कर लिया. इसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

अनंत-राधिका के संगीत फंक्शन में खूब थिरके सलमान खान
सुपरस्टार सलमान खान भी बीती शाम अनंत राधिका के संगीत फंक्शन में पहुंचे थे. वहीं फंक्शन की इनसाइड वीडिय़ो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें सलमान खान होने वाले दूल्हे मियां अनंत अंबानी के साथ जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान बॉलीवुड के भाईजान ब्लैक टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे थे. सलमान ने अनंत के साथ अपनी साल 2000 में आई फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ के एवरग्रीन ट्रैक 'ऐसा पहली बार हुआ है' पर डांस किया. अनंत-राधिका के फंक्शन में सलमान खान की इस परफॉर्मंस की वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.


Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के संगीत फंक्शन में खूब थिरके सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह, अंबानी फैमिली ने भी दी धुआंधार परफॉर्मेंस

रणवीर सिंह ने भी किया अनंत-राधिका के संगीत फंक्शन में डांस
इंस्टाग्राम वायरल हो रहे एक वीडियो में रणवीर सिंह सलमान खान के ‘नो एंट्री’ टाइटल सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं. रणवीर सिंह इस दौरान स्टेज पर सिल्वर कलर की हाफ स्लीव्स वेस्ट, डेनिम और स्नीकर्स पहनकर थिरकते हुए नजर आए. एक्टर ने ब्लैक सनग्लासेस भी लगाया हुआ था.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by dia (@ltwt2497)

आलिया-रणबीर ने भी लगाए ठुमके
बॉलीवुड जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन में अपने पावर-पैक परफॉर्मेंस से स्टेज आग लगा दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो में स्टेज पर रणबीर कपूर अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के गाने शो मी द ठुमका पर आलिया संग डांस करते नजर आ रहे हैं. 

 

जस्टिन बीबर ने भी दी परफॉर्मेंस
इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने भी अनंत-राधिका के संगीत फंक्शन में अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा दी. जस्टिन शुक्रवार की सुबह इंडिया पहुंचे थे और अपनी परफॉर्मेंस के बाद वे रात में ही रवाना भी हो गए. वहीं अब जस्टिन की अनंत-राधिका के संगीत फंक्शन की परफॉर्मेंस की वीडियो वायरल हो रही है. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by dia (@ltwt2497)

मुकेश-नीता ने फैमिली के साथ दी परफॉर्मेंस
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता अंबानी ने शुक्रवार शाम मुंबई में अपने बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के संगीत फंक्शन में अपने परिवार के साथ शाहरुख खान के ओम शांति ओम के फेमस सॉन्ग 'दीवानगी दीवानगी' पर डांस किया. इस दौरान आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता, ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल जबरदस्त डांस करते नजर आए.

वहीं परफॉर्मेंस के दौरान नीता अंबानी ने अपने भरतनाट्यम मूव्स की भी झलक दी और अंबानी परिवार के साथ दिल खोल कर डांस करते हुए खूब तालियां बटोरीं. इस दौरान नीता पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि मुकेश अंबानी नेवी ब्लू कुर्ता पायजामा और मैचिंग जैकेट में हैंडसम लग रहे थे. वहीं पॉपुलर बॉलीवुड ट्रैक पर थिरकते हुए अनंत और राधिका मेड फॉर इच अदर नजर आए."

 

अनंत और राधिका की शादी कब है?

बता दें कि अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने हाल ही में 2 जुलाई को पालघर के स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर में वंचितों के लिए एक सामूहिक विवाह का आयोजन कर की थी. 3 जुलाई को, अंबानी फैमिली ने एक शानदार मामेरू सेरेमनी होस्ट की थी. ये एक गुजराती शादी की परंपरा है जहां दुल्हन के मामा (मामा) मिठाई और उपहार लेकर उससे मिलने आते हैं. कपल की शादी 12 जुलाई को शुभ विवाह समारोह के साथ होगी. शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का फंक्शन होगा और मंगल उत्सव या शादी का रिसेप्शन, रविवार, 14 जुलाई को तय किया गया है.

यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 की गोलू कर चुकी हैं Vicky Kaushal के साथ रोमांस! फिल्म थी फ्लॉप लेकिन हर दिल को छू गई, जानें कहां देख सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन दोपहर 3 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 3 बजे तक 83 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'आवारापन 2' के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
अब इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget