एक्सप्लोरर

रानी मुखर्जी के साथ किया था बॉलीवुड में शानदार डेब्यू, फिर क्यों गुमनाम हो गए अमजद खान के बेटे Shadaab Khan?

Shadaab Khan Career: अमजद खान के बेटे शादाब खान का बॉलीवुड डेब्यू काफी शानदार रहा था लेकिन उनका फिल्मी करियर ऊपर ना उठ सका. चंद फिल्में करने के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी.

Shadaab Khan Career: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भाई-भतीजावाद को लेकर काफी बदनाम है. यहां स्टार किड्स अक्सर अपने डेब्यू से पहले ही सुर्खियों में छा जाते हैं, जबकि आउटसाइडर्स को पहचान हासिल करने के लिए सालों स्ट्रगल करना पड़ता है. हालांकि ऐसे कई स्टार्स किड्स भी फिल्म इंडस्ट्री में हैं जो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं.

इन्हीं में से एक हैं दिवंगत एक्टर अमजद खान के बेटे शादाब खान. उनके पिता एक बड़े बॉलीवुड स्टार थे और अपने समय के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सपोर्टिंग एक्टर में से एक थे. हालांकि उनके बच्चों को उनकी तरह नाम, शोहरत हासिल नहीं हो पाई. अमजद खान के बेटे शादाब अपने छोटे से करियर में केवल एक फिल्म में लीड रोल कर पाए थे.

शादाब का फिल्मी दुनिया में करियर रहा फ्लॉप
शादाब खान ने 1997 में रानी मुखर्जी के साथ ‘राजा की आएगी बारात’ से शानदार डेब्यू किया था. हालांकि फिल्म में रानी मुखर्जी को नोटिस किया गया और जल्द ही वे बीटाउन की टॉप एक्ट्रसे की लिस्ट में भी शामिल हो गई लेकिन शादाब खान को उनकी पहली फिल्म से करियर में कोई मदद नहीं मिली. 1997 में उनकी दूसरी फिल्म बेताबी में उन्होंने चंद्रचूड़ सिंह और अरशद वारसी के साथ सपोर्टिंग रोल किया था. इस फिल्म में भी शादाब पर किसी का ध्यान नहीं गया.

असफलता से दुखी होकर शादाब ने छोड़ दी थी एक्टिंग
 उन्हें अपनी अगली भूमिका के लिए चार साल तक इंतजार करना पड़ा, जो कमल हासन द्वारा निर्देशित हे राम में थी. एक बार फिर, यह एक छोटा सा रोल था और ये भी शादाब के करियर के लिए कुछ ना कर सका. फिर वे अभिषेक बच्चन और करीना कपूर की पहली फिल्म रिफ्यूजी में कैमियो में नजर आए थे. करियर में मिली असफलता के बाद शादाब ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया और इसके बजाय राइटिंग शुरू कर दी. उन्होंने अपने पिता अमजद खान की बायोग्राफी रिलीज की थ जिसे अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया था।

शादाब को 2020 की वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ में देखा गया था
शादाब को ‘शांति मेमोरियल’ और ‘मर्डर’ नाम के दो अन्य नॉवेल से भी कुछ सक्सेस मिली. उन्होंने कुछ फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी है. लंबे अर्से के बाद उन्होंने जॉन अब्राहम स्टारर 2019 की रोमियो अकबर वाल्टर के साथ एक्टिंग में कमबैक किया था. उन्हें 2020 की वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ में भी देखा गया था.

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra Birthday: निक से पहले इन सेलेब्स पर दिल हारीं प्रियंका चोपड़ा, जानें किस-किस को भायी यह 'बरेली की बर्फी'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget