एक्सप्लोरर

...जब रुक गई थी अमिताभ बच्चन की धड़कनें, मौत को मात देकर लौटे थे महानायक

अमिताभ बच्चन ने कई बार अपनी जिंदगी में बेहद मुश्किल समय देखा है और उससे लड़ते हुए वापसी की है. इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने सिर्फ हालातों को नहीं बल्कि एक बार मौत की मात दी थी.

महानायक अमिताभ बच्चन आज कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं और पूरा देश उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहा है. लेकिन ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन किसी बीमारी की चपटे में आए हों या जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हों. अमिताभ बच्चन ने कई बार अपनी जिंदगी में बेहद मुश्किल समय देखा है और उससे लड़ते हुए वापसी की है. इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने सिर्फ हालातों को नहीं बल्कि एक बार मौत की मात दी थी.

26 जुलाई 1982 के दिन अमिताभ बच्चन बैंगलुरु में फिल्म 'कूली' की शूटिंग कर रहे थे. सीन को ज्यादा असरदार बनाने के लिए अमिताभ ने स्टंट सीन खुद करने का फैसला किया. एक सीन में पुनीत इस्सर को अमिताभ को घूंसा मारना था. पुनीत का घूंसा अमिताभ के मुंह पर पड़ते ही वह स्टील की टेबल पर गिर पड़े और लुढ़कते हुए दूसरी ओर जा गिरे.

उस समय तो ये सीन सेट पर मौजूद लोगों को काफी रियल लगा और अमिताभ को तारीफें भी मिली. लेकिन कुछ ही देर बाद अमिताभ बच्चन के पेट में दर्द होने लगा. उस पूरी रात अमिताभ दर्द से तड़पते रहे और सुबह तक पत्नी जया को भी अहसास हो गया कि चोट मामूली नहीं है. इसलिए उन्हें बैंगलुरू के सिलोमिना अस्पताल में भर्ता करा दिया गया.

...जब रुक गई थी अमिताभ बच्चन की धड़कनें, मौत को मात देकर लौटे थे महानायक

मुंबई से दो स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के साथ अमिताभ की मां तेजी बैंगलुरु पहुंची. लेकिन तब तक डॉक्टर अमिताभ का ऑपरेशन कर चुके थे. हादसे के दो दिन के बाद अमिताभ की हालत और बेहद नाजुक हो गई. अस्पताल में डॉक्टर पेन किलर देकर उनका इलाज कर रहे थे लेकिन कोई भी अमिताभ की असल परेशानी समझ नहीं पाया था. इसी दौरान अस्पताल में किसी और का इलाज करने आए एक डॉक्टर ने उनका मर्ज पहचाना और कहा कि अमिताभ की आंत फट गई है. डॉक्टरों की इस एक चूक ने महानायक के लिए मौत की घंटी बजा दी थी. आंत का इंफेक्शन दिल तक पहुंच चुका था और अगर ये इंफेक्शन फैलकर दिमाग तक पहुंच जाता तो अमिताभ के बचने की उम्मीद खत्म हो जाती.

मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन ही अमिताभ का ऑपरेशन कर दिया गया और कहा गया कि ऑपरेशन कामयाब हुआ है. ऑपरेशन के बाद अमिताभ की हालत और बिगड़ती चली गई. डॉक्टरों ने उनके बचने की उम्मीद छोड़ दी और उनके परिवार और बच्चों को बुलाने को कहा ताकि आखिरी मुलाकात हो सके लेकिन बच्चन परिवार ने उम्मीद नहीं छोड़ी और हादसे के 6 दिन बाद इलाज के लिए मुंबई ले जाने का फैसला किया.

हादसे के 7 दिन बाद बेहद गंभीर हालात में अमिताभ बच्चन को लेकर विमान जब मुंबई के सांताक्रूज हवाई अड्डे पर उतरा तो सामने एक नई मुसीबत ने रास्ता रोका. अमिताभ के चाहने वालों का हुजूम एयरपोर्ट पर खड़ा था और ऊपर से हो रही तेज बारिश ने मुश्किलें और बढ़ा दी थी लेकिन किसी तरह बचते बचाते शनिवार की सुबह तकरबीन 4 बजे अमिताभ के मुंबई के ब्रींच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल करा दिया गया.

...जब रुक गई थी अमिताभ बच्चन की धड़कनें, मौत को मात देकर लौटे थे महानायक

नए सिरे से इलाज शुरू किया गया लेकिन अमिताभ की हालत बिगड़ती चल गई. मुबंई पहुंचने के दो दिन बाद ही डॉक्टरों ने अमिताभ का दूसरा ऑपरेशन करने का फैसला किया क्योंकि उनकी आंत से अब भी पस निकल रही थी.

ब्रीच कैंडी के आईसीयू में 10 से 12 डॉक्टरों की टीम अमिताभ को मौत के मुंह से निकालने में जुझ रही थी. लेकिन तीसरे ऑपरेशन के बाद भी अमिताभ मौत से जूझ रहे थे .ऑपरेशन के दो हफ्ते बाद तक उनकी तबीयत हिचकोले खा रही थी . बताया जाता है कि कई बार वो मौत के मुंह से लौटकर आए. कहा तो ये भी जाता है कि अगस्त में कई बार अमिताभ की सांसे और दिल की धड़कन 10 से 15 मिनट के लिए एकदम रुक जाती. ऐसा लगता मानो वो अब नहीं रहे लेकिन बार बार उनमें नई जान लौटती रही.

अमिताभ ने कई साल बाद खुद ये बात ट्वीट कर रही कि 2 अगस्त को उनका पुनर्जन्म हुआ था. अमिताभ के कई फैंस तो 2 अगस्त को फैन डे मनाने की मांग भी करते रहे हैं क्योंकि इस दिन उनके महानायक ने मौत को हरा दिया था.

''मैं अमिताभ बच्चन आज आपके सामने वो कहने जा रहे हैं जो आपके सामने कभी नहीं कहा.. मैं एक रोगी हूं. हेपेटाइटिस बी का रोगी.. 1982 में कुली की शूटिंग के दौरान दुर्घटना हुई. ऑपरेशन करवाना पड़ा और मेरे शरीर में 60 बोतल खून चढ़ाया गया. कोई एक सैंपल हेपेटाइटिस बी इन्फेक्टेड था जो मेरे लिवर तक पहुंच गया. कई सालों बाद आम जांच के दौरान पता चला तो ये भी पता चला कि एक चौथाई लिवर ही बचा है. लेकिन सही इलाज के बाद काम कर रहा हूं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday BO Collection Live Updates: मंगलवार को भी बाजी मार रही 'वेलकम टू द जंगल', 'कॉकटेल 2' हटने को नहीं तैयार, यहां जानें- 12 बजे तक का कलेक्शन
मंगलवार को भी 'वेलकम टू द जंगल' मार रही बाजी , जानें- सभी फिल्मों का 12 बजे तक का कलेक्शन
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने मारी बाजी, पंजाबी फिल्म ने भी दिखाया दम, जानें- 'कॉकटेल 2' सहित बाकी फिल्मों का हाल
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' का रहा जलवा, पंजाबी फिल्म ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
'इक्का' से 29 साल पहले इस फिल्म में साथ दिखे थे सनी देओल और अक्षय खन्ना, हुआ था 450 परसेंट प्रॉफिट
'इक्का' से 29 साल पहले इस फिल्म में साथ दिखे थे सनी और अक्षय खन्ना, हुआ था 450 परसेंट प्रॉफिट

वीडियोज

Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाईकोर्ट जाएं...', भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
'हाईकोर्ट जाएं...', भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
एक्सपोर्ट, ट्रंप की भारत यात्रा और दोस्ती की दुहाई... दिल्ली से डील के लिए बेताब है अमेरिका, कोई मौका नहीं छोड़ रहे सर्जियो गोर
एक्सपोर्ट, ट्रंप की भारत यात्रा और दोस्ती की दुहाई... दिल्ली से डील के लिए बेताब है अमेरिका
UKPSC PCS Recruitment: उत्तराखंड में जल्द होगी PCS के 63 पदों पर भर्ती, अक्टूबर में प्री-परीक्षा का प्लान
उत्तराखंड में जल्द होगी PCS के 63 पदों पर भर्ती, अक्टूबर में प्री-परीक्षा का प्लान
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
Embed widget