एक्सप्लोरर

इरफान के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर को दिया म्यूजिकल ट्रिब्यूट, देखिए वीडियो

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इरफान खान के निधन से काफी आहत है. ऋषि कपूर के निधन भी उन्हें तोड़ दिया. आज उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों दिवंगत हस्तियों को म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया.

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन के बाद से उनके चाहने वालों से लेकर नेता और अभिनेता आहत हैं. उनके निधन के बाद सभी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है. ऐसे में उनके साथ करने वाले स्टार्स और सेलिब्रिटी भी काफी उदास हैं. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इरफान खान के निधन से काफी आहत है. इरफान खान के निधन के अगले दिन एक्टर ऋषि कपूर के निधन भी उन्हें तोड़ दिया है. इन दोनों ही कलाकारों के साथ अमिताभ बच्चन का गहरा नाता रहा है. लेकिन अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि उन्हें इरफान के जाने का दुख बहुत ज्यादा है.

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और इरफान खान ने डायरेक्टर शूजित सरकार की फिल्म पीकू में साथ काम किया था. फिल्म के दौरान दोनों के बीच संबंध मधुर और मजबूत हो गए. इरफान खान की निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा, 'टी-3518 एक उम्रदराज अभिनेता का निधन और यंग अभिनेता का निधन... दूसरे की मौत का पहली की मौत से ज्यादा दुख.. क्यों? क्योंकि आप दूसरे के खोए मौकों के बारे में सोचते हो, जो हो सकता था उसके बारे में.''

यहां देखिए अमिताभ बच्चन का ट्वीट

इससे पहले उन्होंने डायरेक्टर शूजीत सरकार क द्वारा शेयर कि गया गया एक म्यूजिकल वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में शौमिक दत्ता म्यूजिकल श्रद्धांजलि  देते हुए दिखाई दे रहे हैं.  इसका म्यूजिक फिल्म पीकू की थीम पर आधारित है.  अमिताभ बच्चन ने शूजीत सरकार के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'इरफान को इस म्यूजिक पीस के बेहतर श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकती है, पीकू की थीम. यह गाना सुनकर आपका दिल भर जाएगा.'

ऋषि कपूर को दी म्यूजिकल श्रद्धांजलि इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने एक्टर ऋषि कपूर को भी एक म्यूजिकल श्रद्धांजलि दी है. दोनों ने फिल्म 102 नॉट आउट में काम किया था.  अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर को याद करते हुए गीता दत्त का फेमस सॉन्ग वक्त ने किया क्या हंसी सितम शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'वक्त ने किया क्या हंसीं सतम, तुम रहे न तुम, हम रहे न हम.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget