एक्सप्लोरर

जगदीप के जाने से गमगीन अमिताभ बच्चन ने लिखा, हमने एक और हीरो खो दिया

अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेता और हास्य कलाकार जगदीप के निधन के बाद फिल्म जगत ने ‘एक और हीरा’ खो दिया. उन्होंने दिवंगत कलाकार को सरल व्यक्ति बताते हुए कहा कि उन्हें लाखों लोगों का प्यार मिला.

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेता और हास्य कलाकार जगदीप के निधन के बाद फिल्म जगत ने ‘एक और हीरा’ खो दिया. उन्होंने दिवंगत कलाकार को सरल व्यक्ति बताते हुए कहा कि उन्हें लाखों लोगों का प्यार मिला.

सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर हुए जगदीप के साथ बच्चन ने ‘शोले’ और ‘शहंशाह’ फिल्म में काम किया था. बच्चन ने कहा कि जगदीप ने अभिनय का ‘एक अलग ही अपना रूप’ तैयार किया था. बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘‘ कल रात हमने एक अन्य हीरा…जगदीप… खो दिया…बेहतरीन हास्य अभिनय की लंबी फेहरिस्त में शामिल कलाकार का निधन हो गया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अभिनेता ने अभिनय का अपना एक अलग ही रूप बनाया था…मुझे कई फिल्मों में उनके साथ काम करने का सम्मान मिला था…इनमें से दर्शकों के हवाले से सबसे महत्वपूर्ण ‘शोले’ और ‘शहंशाह’ है.’’ जगदीप के निर्देशन में 1988 में बनी फिल्म ‘सूरमा भोपाली’ में बच्चन अतिथि कलाकर थे.

जॉनी वॉकर और महमूद की परंपरा के कलाकार रहे जगदीप ने ‘दो बीघा जमीन’, ‘आर-पार’, ‘खिलौना’ समेत 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया . जगदीप का वास्तविक नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था और उन्होंने सिनेमा की दुनिया में बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत ‘ अफसाना’ फिल्म से की थी और इसके बाद वह ‘भाभी’ और ‘बरखा’ जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका में सामने आए. इसके बाद शम्मी कपूर अभिनीत फिल्म ‘ब्रह्मचारी’ से हास्य कलाकार के रूप में दर्शकों के सामने आए.

उन्होंने कहा, ‘‘ फिल्मी दुनिया के लिए अपना नाम जगदीप करना एक ऐसा सुंदर तथ्य है जो देश की विविधता में एकता को दिखाता है. उस जमाने में कई ऐसे अभिनेता हुए जिन्होंने यही किया - उनमें दिलीप कुमार, मधुबाला, मीना कुमारी, अमजद खान के पिता जयंत समेत अन्य शामिल हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget