एक्सप्लोरर

अमिताभ को कोरोना के हैं बेहद हल्के लक्षण, अस्पताल सूत्रों के मुताबिक- चिंता की बात नहीं

अमिताभ बच्चने की सेहत को लेकर अस्तपाल सूत्रों का कहना है कि उनकी सेहत स्थिर है. हल्के लक्षण के बाद ही उनका कोरोना वायरस टेस्ट किया गया था. जिसके बाद वो पॉजिटिव आए.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद 77 साल के अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बिग बी ने खुद अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट के ज़रिए दी है. इस खबर के सामने आने के बाद से उनके चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. हालांकि अस्पताल सूत्रों का कहना है कि चिंता की बात नहीं है.

अमिताभ बच्चने की सेहत को लेकर अस्तपाल सूत्रों का कहना है कि उनकी सेहत स्थिर है. हल्के लक्षण के बाद ही उनका कोरोना वायरस टेस्ट किया गया था. जिसके बाद वो पॉजिटिव आए. अस्पताल में उनके इलाज को लेकर सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए जा चुके हैं. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक बिग बी का इलाज डॉ अंसारी की अगुवाई वाली टीम कर रही है और चिंता की कोई बात नहीं है.

बिग बी ने ट्वीट में क्या लिखा खुद के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात करीब 11 बजे ट्वीट किया, "मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. अस्पताल में भर्ती किया गया है. अस्पताल अथॉरिटीज़ को जानकारी दे रही हैं. परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है. पिछले 10 दिनों में जो लोग भी मेरे करीब आए हैं, उनसे गुज़ारिश है कि वो अपनी जांच करा लें.

परिवार और घर के स्टाफ की जांच रिपोर्ट का इंतज़ार अमिताभ बच्चन के कोरोना वायरस की चपेट आने की पुष्टि होने के बाद उनके परिवार के सभी लोगों का टेस्ट किया गया है. साथ ही उनके घर के स्टाफ का भी टेस्ट किया गया है. सभी ने खुद को सेल्फ आइसोलेशट कर लिया है. परिवार के सदस्यों और स्टाफ की जांच रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है.

हाल ही में रिलीज़ हुई है बिग बी की 'गुलाबो सिताबो' वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन बहुत जल्द रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देने वाले हैं. इसके साथ ही बिग बी आखिरी बार फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' में दिखाई दिए थे. इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे. इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी.

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें एडिशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं. हालांकि कोरोना वायरस के मद्देनज़र सीनियर सिटीज़न्स को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने काम करने के कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसमें सीनियर सिटीज़ंस को घर से बाहर निकलकर किसी भी तरह के काम करने की इजाज़त नहीं है. यही वजह है कि बिग बी भी इन दिशा निर्देशों के चलते अपने शो की शूटिंग नहीं कर पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी, मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की '3 इडियट्स', जानिए रिलीज डेट
सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की '3 इडियट्स', जानिए रिलीज डेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget