एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan Latest Updates: अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर, दवाओं पर अभिनेता की बॉडी कर रही है बेहतर रेस्पॉन्ड

अमिताभ और अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब ऐश्वर्या राय और उनकी आठ साल की बेटी आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. हालांकि जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई है. पल पल की अपडेट के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ के साथ.

Bachchan Family Latest News: Big B, Abhishek, Aishwarya and Aaradhya Corona Test Positive; Live Updates from Mumbai Amitabh Bachchan Latest Updates: अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर, दवाओं पर अभिनेता की बॉडी कर रही है बेहतर रेस्पॉन्ड

Background

मुंबई: महानायाक अमिताभ बच्चन कोरोना से संक्रमित हैं और मुंबई के नानावटी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. उनकी उम्र और फेफड़े की कमजोर स्थिति को देखते हुए नियंत्रित तरीके दवाएं दी जा रही हैं. दवाओं पर अभिनेता की बॉडी बेहतर रेस्पॉन्ड कर रही है. 

उल्लेथनीय है कि अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी. उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है. उन्हें मुबंई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनके परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है.

बिग ने ट्वीट में लिखा है
खुद के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात करीब 11 बजे ट्वीट किया, "मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. अस्पताल में भर्ती किया गया है. अस्पताल अथॉरिटीज़ को जानकारी दे रही हैं. परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है. पिछले 10 दिनों में जो लोग भी मेरे करीब आए हैं, उनसे गुज़ारिश है कि वो अपनी जांच करा लें."

[tw]https://twitter.com/SrBachchan/status/1282002456063295490?s=09[/tw]

अमिताभ को कोरोना के हल्के लक्षण
एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन को कोरोना के बेहद कम लक्षण हैं. उन्होंने शुरुआती लक्षण नज़र आते ही अपना कोरोना टेस्ट करा लिया है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनके और टेस्ट हो रहे हैं.

 

परिवार और स्टाफ सेल्फ आइसोलेशन में
अमिताभ बच्चन के कोरोना वायरस की चपेट आने की पुष्टि होने के बाद उनके परिवार के सभी लोगों का टेस्ट किया गया है. साथ ही उनके घर के स्टाफ का भी टेस्ट किया गया है. सभी ने खुद को सेल्फ आइसोलेशट कर लिया है. परिवार के सदस्यों और स्टाफ की जांच रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन बहुत जल्द रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देने वाले हैं. इसके साथ ही बिग बी आखिरी बार फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' में दिखाई दिए थे. इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे. इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी.

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें एडिशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं. हालांकि कोरोना वायरस के मद्देनज़र सीनियर सिटीज़न्स को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने काम करने के कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसमें सीनियर सिटीज़ंस को घर से बाहर निकलकर किसी भी तरह के काम करने की इजाज़त नहीं है. यही वजह है कि बिग बी भी इन दिशा निर्देशों के चलते अपने शो की शूटिंग नहीं कर पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

सोनिया गांधी ने की कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक, फिर उठी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग  

 

Coronavirus: DCGI ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 'आइटोलीजुमैब' इंजेक्शन को दी मंजूरी  

10:28 AM (IST)  •  13 Jul 2020

कोरोना के सामान्य लक्षणों के साथ नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक बच्चन की तबीयत भी ठीक है, जबकि डॉक्टर की सलाह के बाद ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या जलसा बंगले में होम क्वारंटीन हैं. दोनों में भी कोरोना वायरस के सामान्य लक्षण पाये गये हैं.
10:24 AM (IST)  •  13 Jul 2020

अस्पताल में भर्ती होने के बाद अमिताभ बच्चन के फेफड़ों में जमा कफ जमा हो गया था, जो अब काफी कम हो गया और उनका ऑक्सीजन लेवल भी अब सामान्य है. हालांकि अस्पताल में भर्ती कराते वक्त उनका ऑक्सीजन लेवल कम था.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, दोपहर 3 बजे तक 14 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 3 बजे तक कलेक्शन 14 करोड़ के पार
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये
जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget