एक्सप्लोरर

ब्लॉग में छलका महानायक का दर्द, पनामा पेपर्स और बीएमसी मामले में दी सफाई

अमिताभ बच्चन अभी '102 नॉट आउट' और आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में काम कर रहे हैं. ये फिल्में जल्द ही रिलीज़ होंगी.

नई दिल्ली: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग लिखकर अपना दर्द जाहिर किया है. हाल में बीएमसी की तरफ से अवैध निर्माण पर नोटिस हो या पनामा पेपर लीक का मामला ब्लॉग में हर मुद्दे पर अमिताभ का दर्द छलक आया.

मुंबई के गोरेगांव में अवैध निर्माण पर बीएमसी की तरफ से नोटिस पर अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, ''मीडिया को हमेशा संबंधित व्यक्ति तक नोटिस पहुंचने से पहले जानकारी मिल जाती है, मुझे अभी नोटिस मिलना बाकी है. शायद उसके आने का समय आ चुका है. कई बार आरोप लगते हैं तो मैं उसको हल करने की कोशिश करता हूं लेकिन कई बार लगता है चुप रहना ही बुद्धिमानी है. मीडिया के बजाय व्यवस्था को इसका हल निकालना चाहिए.''

amitabh

इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने पनामा पेपर और बोफोर्स घोटाले का जिक्र करते हुए भी अपना दर्द जाहिर किया. अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, ''मुझ पर और मेरे परिवार पर बोफोर्स घोटाले का आरोप लगा. कई सालों तक परेशान किया गया. घोटाले से नाम हटने में 25 साल लग गए.'' पनामा पेपर को लेकर लिखा, ''पनामा पेपर्स मामले में हमसे प्रतिक्रिया मांगी गई. इन आरोपों का हमने दो बार जवाब दिया, वो छपे. लेकिन सवाल बरकरार है.''

75 साल के हो चुके महानायक अमिताभ ने उम्र को लेकर भी अपना दर्द बयान करते हुए लिखा, ''उम्र के इस पड़ाव में मैं प्रसिद्धि से मुक्ति और शांति चाहता हूं. अपने जीवन के आखिरी वर्षों में मैं अपने साथ अकेला रहना चाहता हूं. मैं सुर्खियां नहीं चाहता हूं. मैं उनके लायक नहीं हूं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'6 महीने की जेल होना चाहिए...' 'रामायण' का ट्रेलर देखकर लोग क्यों कर रहे 'आदिपुरुष' की बातें?
'6 महीने की जेल होना चाहिए...' 'रामायण' का ट्रेलर देखकर लोग क्यों कर रहे 'आदिपुरुष' की बातें?
Box Office: बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल
बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
रवि किशन ने घटाया 18 किलो वजन, एक्टर ने रिवील की अपनी सीक्रेट डाइट
रवि किशन ने घटाया 18 किलो वजन, एक्टर ने रिवील की अपनी सीक्रेट डाइट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget