एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan Birthday: जब फिल्में छोड़ अमिताभ बच्चन ने राजनीति में ली थी एंट्री, इस वजह से उठाया ये कदम

Happy Birthday Amitabh Bachchan: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का जन्मदिन 11 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. बता दें कि फिल्मों के साथ-साथ बिग बी राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं.

Amitabh Bachchan In Politics: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 11 अक्टूबर यानी आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम हैं, जो 5 दशक से ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों पर राज करते आ रहे हैं. बिग बी के बर्थडे के मौके पर तमाम फिल्म हस्तियां उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रही हैं. ऐसे में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के दौरान हम आपको बताने जा रहे हैं, जब बिग बी ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ राजनीति का रुख किया था.

राजनीति में भी शहंशाह रहे हैं बिग बी

साल 1984 में अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लिया. उस दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने खास दोस्त और दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समर्थन में राजनीति में प्रवेश किया. राजनीति में एंट्री लेने के बाद अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा. जिसमें बिग बी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यंत्री रहे एचएन बहुगुणा को 68.2 प्रतिशत वोटों से करारी मात दी थी.लेकिन राजनीति के गलियारे में अमिताभ बच्चन की पारी ज्यादा लंबी नहीं और बोफोर्स घोटाले विवाद के चलते 1987 में अमिताभ ने एक सांसद और राजनेता के पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया था कि वह पहले ही राजनीति से दूरी बनाना चाहते थे. 

इस वजह से छोड़ी राजनीति

राजनेता और सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 1998 में टॉक शो रेंडीजवस विद सिमी गरेवाल के दौरान बताया था कि- मैं कभी भी एक राजनेता नहीं था. राजनीति में एंट्री लेना मेरा एक भावनात्मक फैसला था. दरअसल राजीव गांधी और हमारा परिवार एक दूसरे को बखूबी जानता था. सालों तक दोनों परिवार के बीच दोस्ताना रहा.जिसने मुझे एक दोस्त के साथ खड़े होने के लिए प्रेरित किया.यही मेरी भावना थी, जो मुझे राजनीति के क्षेत्र तक ले गई. लेकिन राजनीति भावनाओं के बारे में नहीं है. मैं एक नौसिखया था और इसके योग्य नहीं था. मैं इसमें असहज मसहूस कर रहा था. ऐसे में महज 3 साल बाद अमिताभ बच्चन ने राजनीति को छोड़ दिया था. 

यह भी पढ़ें-

Ram Setu Trailer: इंतजार खत्म..रिलीज हुआ Akshay Kumar की फिल्म का ट्रेलर, जानिए कैसा रहा पब्लिक का रिएक्शन

Ponniyin Selvan 1 Box Office: 400 करोड़ के पार पहुंची पोन्नियिन सेलविन 1 की कमाई, विक्रम और 2.0 को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति को अपना 14 साल पुराना डायलॉग नहीं आया याद, राघव चड्ढा ने सुनाकर सबको चौंकाया
परिणीति को अपना 14 साल पुराना डायलॉग नहीं आया याद, राघव चड्ढा ने सुनाकर सबको चौंकाया
‘प्रताप’ में मीरा सेन बनीं सीमा बिस्वास, पुलिस की वर्दी में दिखा दमदार अंदाज
‘प्रताप’ में मीरा सेन बनीं सीमा बिस्वास, पुलिस की वर्दी में दिखा दमदार अंदाज
2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे हर्षवर्धन राणे, इन 4 फिल्मों में आएंगे नजर 
2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे हर्षवर्धन राणे, इन 4 फिल्मों में आएंगे नजर 
'रामायण' को लेकर जबरदस्त क्रेज, 10 दिन पहले हाउसफुल हुए शो, IMAX टिकटों की बिक्री में 400% उछाल
'रामायण' को लेकर जबरदस्त क्रेज, 10 दिन पहले हाउसफुल हुए शो, IMAX टिकटों की बिक्री में 400% उछाल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget