एक्सप्लोरर
शूटिंग से समय मिलने पर पुरानी बातों को याद करते हैं बिग बी
अमिताभ फिलहाल 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना भी हैं.

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि अपने ऑफ डे में वह कुछ नहीं करते हैं बल्कि अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हैं. अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को राजेश खन्ना और शशि कपूर जैसे मशहूर दिवंगत अभिनेताओं के साथ वाली अपनी कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'लावारिस' से भी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "एक शेड्यूल जो आपको नॉन स्टॉप बिना रुके काम करवाता है. उससे जब आपको एक ऑफ डे मिलता है, आपको नहीं पता कि क्या करना है इसलिए मैंने कुछ भी नहीं किया और पुराने दौर को याद किया."
अमिताभ फिलहाल 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना भी हैं. बिग बी 'ब्रह्मास्त्र' और तमिल फिल्म 'उयन्र्ता मणिथन' में भी नजर आएंगे. VIDEO: पहली फिल्म की रिलीज के बाद Ananya Panday को क्या मिला बेस्ट कॉम्प्लिमेंट ? जानिए उन्हीं सेT 3216 - When you get a freak off day from a schedule that works you non stop 'eternally' .. you never know what to do .. so I did NOTHING !😴 .. and reminisced old times !! pic.twitter.com/5tR2mebWi8
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 5, 2019
और पढ़ें
























