एक्सप्लोरर

इंटरव्यू: रिकॉर्ड तोड़ने की जगह अभिनय निखारने की कोशिश में रहते हैं अमिताभ बच्चन

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा को दिए इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने कहा कि अगर दर्शक किसी कलाकार के काम पर गौर नहीं कर रहे तो उसे अगली बार और बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह किसी एक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की बजाए हर फिल्म के साथ अपने अभिनय को और निखारने की कोशिश करते हैं. वह अपनी आने वाली फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में 102 साल के एक व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं. पिछले पचास सालों से फिल्मों में काम कर रहे 75 साल इस अभिनेता के मुताबिक जीवन का हर दिन कुछ न कुछ सिखाता है. उन्होंने कहा कि उनकी कार्यनीति रिकॉर्ड बनाने या तोड़ने की नहीं है.

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा को दिए इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने कहा कि अगर दर्शक किसी कलाकार के काम पर गौर नहीं कर रहे तो उसे अगली बार और बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए.

इंटरव्यू: रिकॉर्ड तोड़ने की जगह अभिनय निखारने की कोशिश में रहते हैं अमिताभ बच्चन

(सवाल) फिल्म का ट्रेलर एक बाप और बेटे के बीच के संबंधों को दिखाता है. आप एक मशहूर बेटे से लेकर एक मशहूर पिता रहे हैं. अपने पिता मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन और अपने बेटे अभिषेक के साथ संबंधों को आप किस तरह बयां करेंगे?

इस पर अमिताभ ने जवाब दिया, “मेरे पिता ने अपना और हमारा उपनाम बच्चन रख लिया. उन्होंने इस उपनाम को प्रतिष्ठा, मूल्य, रचनात्मकता और सम्मान दिलाया. मैं उनकी इस विरासत को आगे ले जाने की कोशिश करुंगा और अगली पीढ़ी से भी इसी बात की आशा करता हूं.”

(सवाल) फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में काम करने के बाद आपने एक व्यक्ति और एक अभिनेता के तौर पर खुद के बारे में क्या खोज की ?

इस सवाल के जवाब में बिग बी बोले, “काम के दौरान हर दिन आप कुछ सीखते हैं. हमें उम्मीद रहती है कि दर्शक हमारे काम पर गौर करें. अगर वह नहीं करते तो हमें अगली बार ज्यादा मेहनत करनी चाहिए.”

(सवाल) आपको लगता है कि आज के डिजिटल दौर में नई पीढ़ियों के बीच भी पीढ़ियों का अंतर बदल रहा है ?

इस पर अमिताभ का जवाब था, “हर दशक या कई बार इससे भी कम समय में विश्व को एक नई पीढ़ी मिलती है. वह जीवन के अपने विचार, नजरिए और समझ लेकर आते हैं. विकास इसी पर निर्भर होता है. मैं इसका स्वागत करता हूं और उनके साथ कदम मिलाने का प्रयास करता हूं. सोशल मीडिया से कुछ मदद मिलती है जैसे मैं अपने ब्लॉग और ऐसे अन्य मंचों पर इसका प्रयास करता हूं.”

(सवाल) तीन दशक बाद ऋषि कपूर के साथ फिर से काम करने का अनुभव कैसा रहा ?

इस सवाल पर अमिताभ ने जवाब दिया, “ऋषि जी के साथ 27 सालों के अंतर के बाद काम करना ठीक वैसा ही था जैसे किसी साइकिल से उतर कर फिर उसपर सवार होना. उनके साथ काम करना बेहद सुखद और आनंददायी रहा.”

इंटरव्यू: रिकॉर्ड तोड़ने की जगह अभिनय निखारने की कोशिश में रहते हैं अमिताभ बच्चन

(सवाल) निर्देशक उमेश शुक्ला के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा ? उनकी ‘ओएमजी: ओह माई गॉड’ शानदार फिल्म थी.

जवाब में बिग बी ने कहा, “वह बहुत उम्दा निर्देशक हैं और उनके साथ काम करना आसान रहा. वह अभिनेताओं को उनके किरदार की अपने तरह से व्याख्या करने की आजादी देते हैं. मुझे उम्मीद है कि ‘102 नॉट आउट’ देखने के बाद आप उनकी उसी तरह तारीफ करेंगे, जिस तरह से आपने ‘ओएमजी’ की प्रशंसा की.”

(सवाल) फिल्म में आपका चरित्र सबसे बूढ़े व्यक्ति के तौर पर रिकॉर्ड बनाने का है जो चीन के एक व्यक्ति के नाम पर है. हिंदी सिनेमा में 50 साल गुजारने के बाद अब आप और कितने रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं ?

अमिताभ ने जवाब दिया, “मझे नहीं पता कि मैंने कोई रिकॉर्ड तोड़ा है या नहीं. लेकिन निश्चित ही मेरी कार्य नीति रिकॉर्ड तोड़ने की नहीं है , बल्कि मैं अपने काम के साथ न्याय कर सकूं इसके लिए मैं जी तोड़ मेहनत करता हूं.”

(सवाल) आपकी बेटी श्वेता नंदा ने एक उपन्यास लिखा है. ऐसा लगता है कि वह लेखन की परंपरा को परिवार में जिंदा रखेंगी ?

इस पर बिग बी का जवाब था, “बिल्कुल. मैं ज्यादा गौरवान्वित पिता इसलिए भी हूं क्योंकि वह मेरे पिता की विरासत को आगे ले जा रही हैं.”

इंटरव्यू: रिकॉर्ड तोड़ने की जगह अभिनय निखारने की कोशिश में रहते हैं अमिताभ बच्चन

(सवाल) क्या आप सोचते हैं कि तमाम व्यस्तताओं के बावजूद आपके भीतर का लेखक किसी दिन पुस्तक की शक्ल में सामने आएगा?

इस सवाल का जवाब अमिताभ ने न में दिया और कहा, “कभी नहीं. मेरे पास इस तरह का गुण नहीं है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget