एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन ने किया था मेट्रो कंस्ट्रक्शन का समर्थन, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

मेगास्टार अमिताभ बच्चन मेट्रो कंस्ट्रक्शन का समर्थन करने के लिए विवादों में घिर गए हैं. जहां एक तरफ लोग रेल की नई पटरियों को बिछाने के लिए आरे जंगल में पेड़ों को काटने का विरोध कर रहे हैं.

मेगास्टार अमिताभ बच्चन मेट्रो कंस्ट्रक्शन का समर्थन करने के लिए विवादों में घिर गए हैं. जहां एक तरफ लोग रेल की नई पटरियों को बिछाने के लिए आरे जंगल में पेड़ों को काटने का विरोध कर रहे हैं, वहां अमिताभ का मुंबई में मेट्रो कंस्ट्रक्शन के समर्थन में अपनी बात रखने पर बुधवार की सुबह से ही लोग इस पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

फिल्मकार अशोक पंडित ने ट्वीट किया, "सम्माननीय सीनियर बच्चन सर, हम हैशटैगसेवआरे के लिए लड़ने वाले कार्यकर्ताओं के रूप में जानना चाहते हैं कि क्या आप आरे में हैशटैगमेट्रोकारशेड का समर्थन करते हैं? जब एक विकल्प है तो फिर 2700 बड़े-बड़े पेड़ों की हत्या क्यों? प्रकृति की कीमत पर विकास मानव जाति के लिए खतरनाक है."

दरअसल, पंडित का यह जवाब मंगलवार को अमिताभ बच्चन द्वारा किए गए एक ट्वीट के बाद आया जिसमें उन्होंने लिखा था, "मेरे एक दोस्त को मेडिकल एमरजेंसी थी, उसने कार के बदले मेट्रो से जाने का फैसला लिया. वापस आया तो वह मेट्रो से काफी प्रभावित दिखा और कहा कि यातायात करने का यह एक तेज, सुविधाजनक और कुशल साधन है. प्रदूषण का समाधान, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं, मैंने अपने बगीचे में लगाए हैं, क्या आपने ऐसा किया है?"

इसके जवाब में मुंबई मेट्रो के आधिकारिक ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर कहा गया, "सीनियर बच्चन हमें खुशी है कि आपातकालीन स्थिति में आपके दोस्त मेट्रो पर भरोसा कर सके और इस अनुभव को मुंबईवासियों संग साझा करने के लिए आपका धन्यवाद." इस बात के लिए आरे कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अमिताभ बच्चन के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, "क्या होगा अगर मरीज की मौत मेट्रो में हो जाए या अगर वह किराया देने में सक्षम न हो, इन सबके बदले आरे जंगल के जनजातियों को अस्पताल उपलब्ध कराया जाए जो मुफ्त में उनकी सेवा करें. मानवता के साथ बने रहिए अमिताभ बच्चन क्योंकि पैसा ही जिंदगी में सबकुछ नहीं है."

लेटेस्टली डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2010 में अमिताभ मेट्रो निर्माण का विरोध कर चुके हैं. उस वक्त उनका यह कहना था कि उनके बंगले (प्रतीक्षा) के बगल में रेल की एक पटरी बिछाई जा रही है, इससे उनकी निजता पर असर पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget