एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म 'चेहरे' अब 17 जुलाई को होगी रिलीज

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की रहस्यमयी थ्रिलर फिल्म 'चेहरे' पहले 24 अप्रैल को रिलीज होनी थी. 'चेहरे' में रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर जैसे कलाकार भी हैं.

अमिताभ बच्चन इस साल तीन फ़िल्मों 'चेहरे', 'गुलाबो सिताबो' और 'झुंड' की रिलीज़ के लिए तैयार हैं. नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित, 'झुंड' इसी साल 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी वजह से 'चेहरे' और 'गुलाबो सिताबो' के निर्माता बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए अपनी फिल्मों की रिलीज की शिफ्टिंग कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की रहस्यमयी थ्रिलर फिल्म 'चेहरे' पहले 24 अप्रैल को रिलीज होनी थी, जो अब 17 जुलाई को रिलीज होगी. यह फिल्म रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित और आनंद पंडित द्वारा निर्मित है. फिल्म 'गुलाबो सिताबो' के निर्माता शूजित सरकार और प्रोड्यूसर रॉनी लाहिड़ी के विशेष अनुरोध पर फिल्म की पिछली रिलीज की तारीख को बदल दिया गया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर नई तारीख की घोषणा की.

रिलीज की नई तारीख के बारे में पंडित ने कहा, "हां हम 'गुलाबो सिताबो' के निर्माताओं के विशेष अनुरोध पर 'चेहरे' को 17 जुलाई को रिलीज करेंगे. शूजित सरकार और रॉनी लाहिड़ी के साथ हमारा हमेशा से ही एक शानदार जुड़ाव रहा है और यह देखते हुए कि न केवल इन दोनों ही रोमांचक फिल्मों को रिलीज की एक बेहतरीन तारीख देना दोनों के लिए ही फायदेमंद है, बल्कि अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों के लिए भी यह अच्छा होगा, तो अब हमने 'चेहरे' को 17 जुलाई को रिलीज करने का निर्णय लिया है."

'चेहरे' में रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर जैसे कलाकार भी हैं. यह फिल्म आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है.

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म 'झुंड' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में अमिताभ एक प्रोफेसर की भूमिका निभा रहे हैं जो झुग्गी में रहने वाले बच्चों की एक फुटबॉल टीम बनाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget