एक्सप्लोरर

सनी लियोनी ने कहा, हमेशा से 3 बच्चे चाहती थी

सनी लियोनी का कहना है कि मां बनना उनके लिए नया अनुभव है और वह इसका भरपूर आनंद ले रही हैं. उन्होंने कहा कि वह अभी भी पहले जैसी ही हैं, लेकिन अपने बच्चों को देने के लिए उनके पास ढेर सारा प्यार है. मां बनने से वह बेहद खुश हैं.

नई दिल्ली: अभिनेत्री सनी लियोन ने यह एलान कर सबको हैरान कर दिया था कि उन्होंने और उनके पति डेनियल वेबर ने निशा नाम की लड़की को गोद लिया है. बच्ची को दोनों ने 2017 में गोद लिया था और इसके बाद उन्होंने मार्च 2018 में सरोगेसी से दो बेटों नोआ और अशर की मां बनकर प्रशंसकों को एक बार फिर हैरान कर दिया. हालांकि अभिनेत्री का कहना है कि वह हमेशा से तीन बच्चे चाहती थीं.

सनी ने ईमेल के जरिए दिए इंटरव्यू में बताया, "मैंने हमेशा से मन में तीन बच्चों की कल्पना की थी, लेकिन वक्त गुजरता चला गया और कोई बच्चा नहीं हुआ.. मैं एक बच्चे के साथ खुश हो जाती, लेकिन भगवान ने हमारे लिए कुछ अलग ही सोच रखा था और एक बड़ा परिवार करने के मेरे सपने को साकार कर दिया." सनी का 13 मई को जन्मदिन है, संयोग से इसी दिन मदर्स डे भी है.

सनी लियोनी ने कहा, हमेशा से 3 बच्चे चाहती थी

'बेबी डॉल' छवि के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री ने कहा कि यह अच्छी बात है कि दोनों एक ही दिन पड़ रहे हैं. वह अपना जन्मदिन मनाने को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं, लेकिन मदर्स डे का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.

मां बनना उनके लिए नया अनुभव है और वह इसका भरपूर आनंद ले रही हैं. उन्होंने कहा कि वह अभी भी पहले जैसी ही हैं, लेकिन अपने बच्चों को देने के लिए उनके पास ढेर सारा प्यार है. मां बनने से वह बेहद खुश हैं.

21वीं सदी में बच्चों, खासकर लड़कियों के प्रति बढ़ रहे अपराध के बारे में पूछे जाने पर सनी ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि अपराध बढ़े हैं. मेरा मानना है कि ये चीजें पहले से होती आ रही हैं, लेकिन अब उसे खबरों में ज्यादा सुर्खियां मिल रही हैं." उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसा अपराध करने वाले दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी.

तीन छोटे बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी के साथ ही सनी जिनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है, वह अपने करियर पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं. वह जी5 के शो 'करनजीत कौर-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

भारतीय-कनाडाई अभिनेत्री ने कहा कि शुरू में वह अपनी जिंदगी पर शो बनाए जाने को लेकर असमंजस में थीं, लेकिन जब उन्होंने निर्देशक और प्रोडक्शन हाउस की बातों को सुना कि वे क्या चाहते हैं, तो वह इसका हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget