एक्सप्लोरर

सलमान के साथ फिल्म करने पर बोलीं आलिया- 'इंशाअल्लाह' ये जादुई सफर होने वाला है!

आलिया पहली बार सलमान खान के साथ फिल्म में दिखने वाली हैं. वहीं सलमान भी भंसाली के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' के 19 साल के बाद दोबारा काम कर रहे हैं.

मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि फिल्म 'इंशाअल्लाह' का सफर जादुई होने जा रहा है. संजय लीला भंसाली की इस ऐतिहासिक रोमांटिक फिल्म में आलिया अभिनेता सलमान खान के साथ काम करेंगी. आलिया मंगलवार को 'जी सिने अवार्ड्स 2019' में शिरकत कर रही थीं. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "आज (मंगलवार को) घोषणा हो गई है और जैसाकि मैंने अपने ट्वीट में भी लिखा है कि संजय सर और सलमान के साथ काम करने का मेरा एक बड़ा सपना पूरा हो रहा है."

उन्होंने कहा, "उनकी जोड़ी जादू की तरह है. मैं इस सफर पर जाने के लिए बेचैन हूं. यह बिल्कुल जादुई होने वाला है."

सलमान खान भी भंसाली के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' के 19 साल के बाद दोबारा काम कर रहे हैं.

सलमान के साथ फिल्म करने पर बोलीं आलिया- 'इंशाअल्लाह' ये जादुई सफर होने वाला है!

फिलहाल 'कलंक' की रिलीज के लिए उत्साहित अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. 'कलंक' के 'घर मोरे परदेसिया' गीत को यूट्यूब पर 1.8 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं और यह प्लेटफॉर्म पर दूसरे स्थान पर है. फिल्म में आलिया के अलावा माधुरी दीक्षित-नेने तथा वरुण धवन भी हैं.

गाने को मिली प्रतिक्रियाओं पर आलिया ने कहा, "दोपहर तक, इसे 1.4 करोड़ व्यूज मिले थे और मैं बहुत खुश हूं कि और ज्यादा लोग इसे देख रहे हैं."

उन्होंने कहा, "मैंने इस गाने पर बहुत मेहनत की है. मैं बहुत घबराई हुई थी. मैं ऐसे सोच रही थी जैसे कि आधी फिल्म की शूटिंग हो चुकी है, लेकिन अब मैं शांत हो सकती हूं जब फिल्म रिलीज हो रही है. मुझे घबराहट हो सकती है लेकिन मैं उत्साहित हूं."

'इंशाअल्लाह' का निर्माण 'सलमान खान फिल्म्स' और 'भंसाली प्रोडक्शन' संयुक्त रूप से कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget