एक्सप्लोरर

Ramayana में रणबीर कपूर बने हैं भगवान राम, पति का ये रूप देख आलिया भट्ट हुईं इमोशनल

Alia Bhatt Reacts to Ranbir New Look: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का हाल ही में फिल्म रामायण से लेटेस्ट लुक रिलीज हुआ है, जिस पर आलिया भट्ट भावुक हो गईं और कहा कि कुछ चीजों को शब्दों की जरूरत नहीं होती.

Alia Bhatt Reacts To Ranbir Kapoor First Look as Ram: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर 'रामायण' में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला प्रोमो वीडियो शेयर किया और लिखा, "कुछ चीजों को शब्दों की जरूरत नहीं होती. यह किसी यादगार चीज की शुरुआत लग रही है. दीवाली 2026, हम इंतजार कर रहे हैं."

रणबीर की हमेशा से रहीं हैं सपोर्टर

आलिया भट्ट हमेशा से रणबीर कपूर की सबसे बड़ी चीयरलीडर रही हैं, फिर चाहे बात निजी जिंदगी की हो या प्रोफेशनल लाइफ की. आलिया को अक्सर उनकी फिल्मों की स्क्रीनिंग में देखा जाता है. वह सोशल मीडिया पर रणबीर के साथ पोस्ट शेयर करती रहती हैं और इंटरव्यू में भी एक्टर की जमकर तारीफ करती हैं.

गुरुवार को मेकर्स ने 'रामायण' का प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसमें रावण के अवतार में 'केजीएफ' फेम सुपरस्टार यश की झलक देखने को मिली.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

वीडियो की शुरुआत भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव के शक्तिशाली चित्रण से होती है, जो पूरे ब्रह्मांड को चलाते हैं. फिर एनिमेशन के जरिए मुख्य पात्रों को दिखाया जाता है: भगवान श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी और रावण की भूमिका में यश.

मेकर्स ने कहा-ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक सपना है

इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ''दस साल की मेहनत और लगन के बाद, हमने दुनिया के सामने सबसे महान महाकाव्य 'रामायण' को लाने का सपना पूरा किया है. इस फिल्म को बनाने में दुनिया के बेहतरीन लोगों ने मिलकर काम किया है, ताकि रामायण को आदर और सम्मान के साथ दिखाया जा सके. आपका स्वागत है. आइए मिलकर राम बनाम रावण की अमर कहानी का जश्न मनाएं.''

फिल्म में लक्ष्मण का रोल रवि दुबे निभा रहे हैं और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, रकुल प्रीत सिंह 'शूर्पणखा' के रोल में हैं. काजल अग्रवाल 'मंदोदरी' और लारा दत्ता 'कैकई' की भूमिका निभाएंगी. अरुण गोविल इसमें राजा दशरथ बने हैं.

फिल्म सिर्फ एक भाग में नहीं, बल्कि दो हिस्सों में रिलीज होगी. पहला भाग दीवाली 2026 में आएगा और दूसरा भाग 2027 की दीवाली पर रिलीज होगा.

भारत की सबसे महंगी फिल्म बन रही है रामायण 

'रामायण' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी प्रोड्यूस कर रहे हैं.

फिल्म में रावण का किरदार निभाने के साथ-साथ यश इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं. फिल्म करीब 835 करोड़ रुपए के बजट से तैयार हो रही है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म मानी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Trailer Release: भारत में रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कब और किस टाइम होगा रिलीज? आ गई सारी डिटेल
भारत में रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कब और किस टाइम होगा रिलीज? जानें- यहां
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget