एक्सप्लोरर

किन-किन महंगी चीजों की मालकिन हैं आलिया भट्ट? कहां-कहां से करती हैं कमाई? एक्ट्रेस की नेटवर्थ भी जानें

Alia Bhatt Net Worth: आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं. वे काफी लैविश लाइफ स्टाइल जीती हैं. चलिए यहां एक्ट्रेस की महंगी चीजों के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

Alia Bhatt Net Worth: आलिया भट्ट ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने 2 स्टेट्स, हाईवे, डियर जिंदगी, राजी, गली बॉय और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी शानदार फिल्में बॉलीवुड को दी और अपनी एक्टिंग का लोहा भी मनवाया. आज आलिया इंडस्ट्री की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है. अपनी जबरदस्त नेटवर्थ के साथ आलिया ने दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ और काजोल जैसी टॉप एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए यहां आलिया भट्ट की नेटवर्थ से लेकर एक्ट्रसे के सोर्स ऑफ इनकम के बारे में सबकुछ जानते हैं

आलिया भट्ट नेटवर्थ
आलिया भट्ट की कुल नेटवर्थ कथित तौर पर 550 करोड़ रुपये है. उनसे आगे, पहले नंबर पर जूही चावला हैं जिनकी कुल नेट वर्थ 4,600 करोड़ रुपये है, उसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन 900 करोड़ रुपये, प्रियंका चोपड़ा 650 करोड़ रुपये और करीना कपूर खान 550 करोड़ रुपये है. यानी सबसे ज्यादा नेटवर्थ वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आलिया भट्ट पांचवें नंबर पर हैं.

आलिया भट्ट की प्राइमरी इनकम
आलिया भट्ट की इनकम के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस की कमाई का सबसे बड़ा जरिया फिल्में हैं. ईटी नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया हर फिल्म से 10-12 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूलती हैं.

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी आलिया राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सहित कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने साल 2023 में हॉलीवुड में भी डेब्यू किया था. वे 2023 की नेटफ्लिक्स एक्शन थ्रिलर हार्ट ऑफ़ स्टोन में गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन के साथ नजर आई थीं.  

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट बिजनेसवुमन भी हैं
आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल, 2022 को रणबीर कपूर के साथ शादी की थी और इस जोड़ी ने 6 नवंबर को अपनी बेटी राहा का वेलकम किया था. उसी साल एक्ट्रेस ने अपना क्लोदिंग ब्रांड, एड-ए-मम्मा लॉन्च किया था. ये एक ऐसा लेबल है जिसने तेज़ी से पॉपुलैरिटी हासिल की. ब्रांड को 2021 में बेस्ट विगन किड्सवियर ब्रांड के लिए पेटा इंडिया के विगन फैशन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.

इसके अलावा, भट्ट ने 2017 में एक इकोलॉजिकल इनिसियेटिव, कोएक्सिस्ट, और 2019 में एक प्रोडक्शन कंपनी, इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की भी स्थापना की थी. वहीं  फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट ब्यूटी कंपनी नाइका और भारत के पहले बायोमटेरियल स्टार्टअप फूल.को में भी इनवेस्टर हैं.

आलिया भट्ट के पास कौन-कौन सी महंगी चीजे हैं
आलिया भट्ट मुंबई में 32 करोड़ रुपये के आलीशान बंगले और लंदन में 25 करोड़ रुपये के घर की मालकिन हैं. इसके अलावा, उनके गैराज में कई आलीशान कारें हैं.

ये भी पढ़ें:-Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4: ‘भूल चूक माफ’ ने पहले मंडे उड़ाया गर्दा, तोड़ा शाहिद की 'देवा' का रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget