एक्सप्लोरर

'कलंक' में आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज, यहां मिलिए 'सत्या' और 'रूप' से

Kalank: करण जौहर की आने वाली फिल्म 'कलंक' में आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है.

Kalank: करण जौहर की आने वाली फिल्म 'कलंक' में आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. करण जौहर ने आलिया के लुक को सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ शेयर किया है. फर्स्ट लुक में आलिया दुल्हन के रूप में दिखाई दे रही हैं. लाल जोड़े में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस लुक को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, "इससे प्यार करना मतलब आग से प्यार करना. रूप". साफ है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार का नाम रुप है.

फर्स्ट लुक में आलिया किसी महारानी जैसी दिखाई दे रही हैं. उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही कमेंट की बात करें तो सभी आलिया के इस महारानी लुक को दीपिका पादुकोण के लुक से कंपेयर भी कर रहे हैं.

इस लुक को देखने के बाद साफ है कि फिल्म में आलिया का किरदार बेहद रॉयल और खूबसूरत है. आलिया के फर्स्ट लुक को देखकर ही ये साफ पता चलता है कि वो इस रोल में एकदम परफेक्ट दिखने वाली हैं.

वहीं सोनाक्षी सिन्हा के लुक की बात करें तो सोनाक्षी ने उन्होंने भी अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. कैप्शन में अपने किरदार का परिचय देते हुए सोनाक्षी ने लिखा, "प्यार, लालसा, अखंडता और बलिदान... सत्या इसी के लिए है". फिल्म में सोनाक्षी के किरदार का नाम सत्या है.

पोस्टर में सोनाक्षी काफी सिंपल और खूबसूरत लुक में दिखाई दे रही हैं. सोनाश्री की मांग में सिंदूर भरा है और माथे पर बिंदी सजी है, जिससे साफ है कि वो फिल्म में शादीशुदा महिला के किरदार में दिखाई देने वाली हैं.

आपको बता दें कि फिल्म 'कलंक' भारत-पाक बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है. पहले इस फिल्म को करण जौहर के पिता यश जौहर बनाने वाले थे और इसका प्री-प्रोडक्शन भी शुरू हो गया था. लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही रुक गई. अब इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं और इसके निर्देशन की कमान अभिषेक वर्मन के हाथों में हैं.

ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि करीब 21 साल बाद इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित साथ नजर आने वाले हैं. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ये दोनों स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे या नहीं. माधुरी की जगह पहले श्रीदेवी इस फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन उनके आकस्मिक निधन के बाद उनका रोल माधुरी दीक्षित को ऑफर किया गया.

बता दें कि फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता कर रहे हैं. इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित किया गया है. 'कलंक' में माधुरी दीक्षित नेने, संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दिपके को मोदी विरोधी काम के लिए अमेरिका से मिल रही फंडिंग? अमेरिकी सिंगर का दावा
अभिजीत दिपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? अमेरिकी सिंगर का दावा
Jailer 2 Advance Booking Day 1: 'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों, 'जन नायकन' का तोड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों
यामी गौतम ने ब्रैड पिट के सवाल पर दिया मजेदार जवाब, बोलीं मेरी नजर आदित्य धर पर ही रहेगी
यामी गौतम ने ब्रैड पिट के सवाल पर दिया मजेदार जवाब, बोलीं मेरी नजर आदित्य धर पर ही रहेगी
अनीत पड्डा की फेयरीटेल थीम वाली बर्थडे पार्टी में पहुंचे अहान पांडे, आलिया भट्ट ने लूटी महफिल
अनीत पड्डा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अहान पांडे, आलिया भट्ट ने लूटी महफिल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget