एक्सप्लोरर

'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर: जिसे आप विवाद कहते हैं, मैं उसे बहस कहता हूं- अक्षय खन्ना

ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया और उसपर विवाद के बारे में पूछे जाने पर अक्षय खन्ना ने बताया, "देखिए आप इसे विवाद कहिए, मैं इसे एक बहस कहूंगा और एक लोकतांत्रिक देश में बहस होनी चाहिए."

मुंबई: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस पार्टी के साथ उनके सफर पर केंद्रित आगामी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' अपने ट्रेलर की रिलीज के साथ ही चर्चा में है. फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अभिनेता अक्षय खन्ना प्रतिक्रियाओं को एक बहस के रूप में देखते हैं, न कि विवाद के रूप में. ट्रेलर फिल्म में एक राजनीतिक दल के चित्रण के बारे में बात करता है और सवाल उठाता है कि कहीं फिल्म निर्माता का कोई राजनीतिक एजेंडा तो नहीं है.

ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया और उसपर विवाद के बारे में पूछे जाने पर अक्षय खन्ना ने बताया, "देखिए आप इसे विवाद कहिए, मैं इसे एक बहस कहूंगा और एक लोकतांत्रिक देश में बहस होनी चाहिए."

उन्होंने कहा, "चाहे यह मामले के पक्ष में हो या इसके खिलाफ हो, बहस को स्वीकार किया जाना चाहिए. मैं इसकी सराहना करता हूं, क्योंकि यह तय करने का अधिकार लोगों का है कि ऐसी फिल्में बनाई जानी चाहिए या नहीं."

फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं. अक्षय, संजय बारू के किरदार में हैं, जिन्होंने 2004 से 2008 तक प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार के तौर पर काम किया था. अक्षय ने कहा, "यह पहली फिल्म है, जो कि हालिया समय के नेताओं पर बनी है, उनके असली नाम हैं और सच्ची घटनाओं पर आधारित है. ये घटनाएं सार्वजनिक हैं और लोगों को इसके बारे में बखूबी पता है."

उन्होंने कहा, "बेशक, लोगों की अपनी राय होगी और वे सोशल मीडिया, मेनस्ट्रीम मीडिया या लेख लिखकर इसके बारे में खुद को व्यक्त कर सकते हैं." दिवंगत अभिनेता-राजनेता विनोद खन्ना के बेटे ने कहा, "यह कहने के बाद, मुझे नहीं लगता कि यह कोई विवाद है. हम लोकतंत्र में जी रहे हैं."

'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर, अक्षय खन्ना, सुजैन बर्नेट, अहाना कुमरा और अर्जुन माथुर प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget