एक्सप्लोरर

Ram Setu Teaser: अक्षय कुमार की फिल्‍म 'राम सेतु' का दमदार टीजर रिलीज, एक्‍शन-रोमांच से है भरपूर

Akshay Kumar Ram Setu: अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'राम सेतु' की पहली झलक दिखा दी है और यह पूरी तरह से एक्‍शन-रोमांच से भरपूर है. वह राम सेतु को बचाने के मिशन पर निकले हैं.

Ram Setu First Teaser: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अगली फिल्‍म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. यह फिल्‍म 25 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही है. हालांकि अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इसकी पहली झलक फैंस को दिखा दी है. फिल्‍म में वह राम सेतु को बचाने के रोमांचक मिशन पर होंगे. इसके लिए उनके पास सिर्फ तीन दिन का समय होता है. अब वह इतने कम समय में अपने मिशन को कामयाब बनाने के लिए किस तरह से आगे बढ़ते हैं और अंत में क्‍या होता है, ये जानने के लिए तो पूरी फिल्‍म देखनी पड़ेगी.

राम सेतु बचाने के मिशन पर अक्षय 

फिलहाल टीजर की बात करें तो यह राम सेतु की रहस्‍यमयी दुनिया की सैर कराता है. साथ ही अक्षय के रोमांचक मिशन से रूबरू कराता है. टीजर की शुरुआत शंखनाद से से और खत्‍म जय श्रीराम के नारे से होती है. यह दर्शकों के जेहन में कई सवाल पैदा करने वाला है और इसका जवाब पाने के लिए लोग जरूर सिनेमाघरों की तरफ खींचे चले जाएंगे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

निभा रहे आर्कियोलॉजिस्‍ट की भूमिका 

अक्षय की ‘राम सेतु’ एक एक्‍शन-एडवेंचर फिल्‍म है, जिसे अभिषेक शर्मा ने निर्देशित किया है. फिल्‍म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा और सत्‍या देव अ‍हम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्‍म में अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्‍ट बने हैं और इसके लिए उन्‍होंने अपना लुक भी काफी बदला है.

कहा- बहुत प्‍यार से बनाई है फिल्‍म 

‘राम सेतु’ से अक्षय के फैंस को काफी उम्‍मीदें हैं. टीजर ने फिल्‍म देखने की दिलचस्‍पी बढ़ा दी है. अक्षय ने इंस्‍टाग्राम पर ‘राम सेतु’ की पहली झलक दिखाते हुए लिखा है कि ‘’राम सेतु की पहली झलक...सिर्फ आपके लिए. बहुत प्‍यार से इसे बनाया है. उम्‍मीद करता हूं आपको पसंद आएगी. बताना जरूर.’’

'राम सेतु' (Ram Setu) से खुद अक्षय (Akshay Kumar) को भी काफी उम्‍मीदें हैं. यह इस साल रिलीज होने वाली उनकी पाचंवी फिल्‍म है. इससे पहले उनकी रिलीज हुईं चारों फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा प्रर्दशन करने में नाकाम रहीं. पिछली फिल्‍म ‘रक्षाबंधन’ थी, जिसको लेकर अक्षय को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा. फिल्‍म की कहानी को लोगों ने आउटडेटेड बताया और इसे बायकॉट ट्रेंड का भी शिकार होना पड़ा.

यह भी पढ़ें:- 

Entertainment News Live: जैकलीन फर्नांडिस को मिली अंतरिम जमानत, 'राम सेतु' की रिलीज डेट आई सामने

Brahmastra 2 पर अयान मुखर्जी का खुलासा, इस कारण फिल्‍म को दो-तीन साल में भी बनाना होगा बड़ा चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget