एक्सप्लोरर

Brahmastra 2 पर अयान मुखर्जी का खुलासा, इस कारण फिल्‍म को दो-तीन साल में भी बनाना होगा बड़ा चैलेंज

Ayan Mukerji On Brahmastra 2: 'ब्रह्मास्त्र' की शानदार सफलता से खुश नजर आ रहे अयान मुखर्जी ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि इसको बनाना और भी ज्‍यादा चैलेंजिंग क्‍यों होगा.

Ayan Mukerji On Brahmastra 2 Dialogues: अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) को 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) बनाने में कई साल गए, मगर उनकी मेहनत सफल रही. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रही. दर्शकों को फिल्‍म इतनी अच्‍छी लगी कि बेसब्री से अब इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है. हालांकि फिल्‍म के संवाद को लेकर अयान को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा, मगर उन्‍होंने इसे सकारात्‍मक तरीके से लिया है और वादा किया है कि 'ब्रह्मास्त्र 2’ (Brahmastra 2) में इसकी भी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा.

अयान 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता से काफी खुश हैं. फिल्‍म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्‍चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. कैमियो में शाहरुख खान भी दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं.

पार्ट 2 में बेहतर संवाद का किया है वादा 

हाल ही में सोनी म्‍यूजिक इंडिया को दिए एक इंटरव्‍यू में अयान ने कहा कि वह 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट में बेहतर संवाद रखेंगे. फिल्‍म के पहले और दूसरे पार्ट में दो-तीन साल का अंतर रखने का खुलासा करते हुए उन्‍होंने यह बात कही. अयान ने कहा कि हमारा देश बहुत बड़ा है और उन्‍हें लगता है कि सभी को 'ब्रह्मास्त्र' देखने में ही छह महीने गुजर जाएंगे. हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर वह अगले साल 'ब्रह्मास्त्र 2’ दे सकें तो यह बहुत ही शानदार होगा.


Brahmastra 2 पर अयान मुखर्जी का खुलासा, इस कारण फिल्‍म को दो-तीन साल में भी बनाना होगा बड़ा चैलेंज

अयान (Ayan Mukerji) ने यह भी माना कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ (Brahmastra) पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्‍ट था और इसको बनाना बहुत ही चुनौतीपूर्ण था. इसलिए अब पार्ट 2 (Brahmastra 2) को बेहतर संवाद और कहानी के साथ दो-तीन साल में बनाना भी बहुत बड़ा चैलेंज है. गौरतलब है कि 'ब्रह्मास्त्र' को नौ सितंबर को रिलीज किया गया था और अब तक के इसके कुल कलेक्‍शन का आंकड़ा 250 करोड़ के आस-पास पहुंच गया है. फिल्‍म में आलिया जिस तरह से हीरो को शिवा कहकर बार-बार बुलाती हैं, उसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ा है.

यह भी पढ़ें:- 

Jacqueline Fernandez Bail: 200 करोड़ के ठगी मामले में जैकलीन फर्नांडिस को बड़ी राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Chup Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सका 'चुप' का जादू, पहले वीकेंड में की बस इतनी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget