एक्सप्लोरर

Shmbhu Song Out: अक्षय कुमार का गाना 'शंभू' हुआ रिलीज, 'शिव' बन एक्टर ने किया तांडव, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Shmbhu Song: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की आवाज में गाया गया गाना शंभू आज रिलीज हो गया है. इस गाने में एक्टर ने एक बार फिर अपने ओएमजी के शिव अवतार की याद दिला दी है.

Shmbhu Song Out: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई हैं. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने अपने अब तक के करियर में कईं तरह की भूमिकाएं निभाई हैं. एक्शन से लेकर कॉमेडी और सोशल ड्रामा तक अक्षय ने अपनी हर फिल्म से खूब तारीफ बटोरी है. वहीं अब एक्टर अपनी आवाज का जादू बिखरने के लिए तैयार है. दरअसल अक्षय कुमार एक म्यूजिक वीडियो 'शंभू'  में अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाते नजर आएंगे. ये गाना आज रिलीज हो गया है.

अक्षय कुमार का गाना 'शंभू' हुआ रिलीज
अक्षय ने हाल ही में रिलीज हुए ‘शंभू’ नाम के म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है.ये गाना पूरी तरह भगवान शिव को समर्पित एक भक्ति गीत है. इस सॉन्ग अक्षय महादेव के रूप में तांडव करते नजर आ रहे हैं. एक्टर का तांडव देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे. इतना ही नहीं इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार को देखकर आपको एक्टर की ओएमजी 2 की याद आ जाएगी. इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार ने शिव दूत की भूमिका निभाई थी.

अक्षय 'शंभू' में शिव अवतार में आ रहे हैं नजर
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘शंभू’ की रीलीज का वीडियो शेयर किया है. इसी के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, “हमारा दिव्य ट्रिब्यूट ‘शंभू’ सभी के अनुभव के लिए यहां है.” इस गाने में एक्टर माथे पर तिलक लगाए, जटाए रखे हुए शिव के अवतार में काफी इम्प्रेसिव लग रहे हैं. एक्टर की चेस्ट पर एक टैटू भी नजर आ रहा है और वे ग्रे कलर की धोती में दिख रहे हैं. गाने के बोल काफी दमदार हैं और इस सुनने के बाद मन भोले की भक्ति में लीन हो जाता है.'शंभू' को विक्रम मॉन्ट्रोज़ ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स अभिनव शेखर के हैं. अक्षय ने इसे सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोज़ के साथ मिलकर गाया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

ओएमजी 2 में शिव दूत के रूप में नजर आए थे अक्षय
अक्षय कुमार खुद को शिव भक्त कहते हैं. वे इससे पहले साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ओएमजी 2 में शिव दूत के रूप में नजर आए थे. उनके लेटेस्ट रिलीज गाने 'शंभू' में एक्टर का अवतार देखकर ओएमजी 2 की याद आ जाती है. बता दें कि अक्षय कुमार 'शंभू' से पहले भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं. 

अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्में
अक्षय कुमार की साल 2024 में कईं फिल्में रिलीज होने वाली हैं. फिलहाल एक्टर ने अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग पूरी की. अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं. यह अप्रैल में ईद पर रिलीज होने वाली है. इसके अलावा अक्षय कुमार 'वेलकम टू जंगल' और 'हेरा फेरी 3' में भी नजर आएंगें. 

 

ये भी पढ़ें: 'इमली' स्टार्स के घर गूंजी किलकारी, Rajshri-Gaurav बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत
जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत
'सड़क के डिवाइडर पर बैठ जाता था...' नौकरी छोड़ एक्टर बने राहुल बॉस, सेट पर बैठने के लिए नहीं मिलती थी कुर्सी
एक्टर बनने के लिए राहुल बोस ने छोड़ी थी नौकरी, सेट पर बैठने के लिए नहीं मिलती थी कुर्सी
'असम को हमारी जरूरत है’, भूमि सहित तमाम सेलेब्स ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील
'असम को हमारी जरूरत है’, भूमि सहित तमाम सेलेब्स ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget