एक्सप्लोरर

वोट ना डालने के विवाद से दुखी अक्षय कुमार बोले- मैं कनाडा का नागरिक हूं

अक्षय कुमार के वोट ना देने का कारण है उनकी नागरिकता. इसे को लेकर छिड़े विवाद पर अब अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन दिया है.

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हैं. पीएम मोदी का नॉन पॉलीटिकल इंटरव्यू लेने के बाद अभिनेता का वोट ना देना सभी को काफी खल रहा है. अक्षय कुमार के वोट ना देने का कारण है उनकी नागरिकता. इसे को लेकर छिड़े विवाद पर अब अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन दिया है.

अक्षय ने अपनी नागरिकता को लेकर छिड़े विवाद पर रिएक्शन देते हुए लिखा,"मुझे वाकई समझ नहीं आता कि मेरी नागरिकता में इतनी दिलचस्पी क्यों ली जा रही है और उसे लेकर इतनी नकारात्मकता क्यों फैलाई जा रही है? मैंने न तो कभी यह सच छिपाया और न ही इनकार किया कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है. हालांकि यह भी सच है कि बीते 7 सालों में मैं एक बार भी कनाडा नहीं गया हूं. मैं भारत में काम करता हूं और अपने सभी टैक्स यहीं भरता हूं."

उन्होंने आगे लिखा, 'इतने सालों में मुझे अपने देश भारत के लिए अपना प्रेम साबित करने की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन यह देखकर बेहद दुख होता है कि मेरी नागरिकता को फिजूल का मसला बनाया जा रहा है और जबरदस्ती विवादों में घसीटा जा रहा है. यह एक निजी, लीगल और गैर-राजनीतिक मुद्दा है. साथ ही अन्य लोगों के लिए भी यह फिजूल का मुद्दा है. आखिर में मैं यही कहना चाहूंगा कि अपने देश भारत को मजबूत बनाने के लिए मै अपना योगदान देता रहूंगा."

आपको बता दें कि चौथे चरण की वोटिंग के दौरान मुबंई में लगभग सभी बड़े ऐक्टर-ऐक्ट्रेस ने वोट डालने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की. यहां तक कि अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी वोट डाला लेकिन अक्षय पोलिंग बूथ पर नजर नहीं आए. इसके बाद सवाल पूछे जाने लगे थे कि उन्होंने वोट क्यों नहीं डाला.

सोशल मीडिया पर भी लोग अक्षय से वोट की तस्वीर शेयर करने की मांग करने लगे थे. इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले एक इवेंट के दौरान एक रिपोर्टर ने अक्षय से वोट न डालने को लेकर सवाल भी पूछ लिया लेकिन वह उस सवाल से बचते दिखे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज
इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी ये 6 धांसू मूवीज

वीडियोज

विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget