Box Office: अक्षय कुमार की 'केसरी' का धमाल, वीकेंड पर बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. पहले ही वीकेंड पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

Kesari: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'केसरी' भारत में साल 2019 के अपने पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 21 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने चार दिनों में 78.07 करोड़ रुपये की कमाई की है. ट्रेड एनालिस्ट ने इस बात की जानकारी दी. फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले दिन 21.06 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 16.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 18.75 करोड़ रुपये और चौथे दिन 21.5 करोड़ रुपये की कमाई की. 'केसरी' ने चार दिनों में कुल 78.07 करोड़ रुपये कमाए हैं.
फिल्म के पहले सप्ताहांत की कमाई ने रणवीर सिंह की 'गली बॉय' के पहले वीकेंड के कलेक्शन के रिकॉर्ड को पार कर लिया है. इससे पहले 'गली बॉय' ने अपने पहले वीकेंड पर 72.45 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
'केसरी' रंग में रंगा बॉक्स ऑफिस, अक्षय की फिल्म ने चार दिनों में बनाए कमाई के चार बड़े रिकॉर्ड
#Kesari benchmarks... Highest *Day 1* of 2019 [so far]: ₹ 21.06 cr Crossed ₹ 50 cr: Day 3 Crossed ₹ 75 cr: Day 4 Highest opening weekend of 2019 [so far]: ₹ 78.07 cr [4 days; Thu-Sun] India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 25, 2019
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर कहा कि 'केसरी' ने अपनी कमाई से कई मुकाम हासिल किए हैं. तरण आदर्श ने ट्वीट कर कहा, "2019 में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई (21.06 करोड़ रुपये) करने वाली फिल्म. तीन दिनों में 50 करोड़ रुपये के पार, चौथे दिन 75 करोड़ रुपये के पार. 2019 में पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई (78.07 करोड़ रुपये) करने वाली फिल्म."
इसके साथ ही उन्होंने कहा, "यह एक प्रभावशाली आंकड़ा है." अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'केसरी' 1897 में सारागढ़ी के ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है.
Source: IOCL

























