एक्सप्लोरर

Akshay Kumar House: भगवान की मूर्तियों और एंटीक्स से सजा है अक्षय कुमार का घर, लिविंग रूम से लेकर ड्रेसिंग रूम तक कराया होम टूर

अक्षय कुमार ने अपना फैशन ब्रांड 'Force IX' लॉन्च किया है. उन्होंने बताया कि अपने ब्रांड का नाम यह इसलिए रखा क्योंकि उनके पिता फोर्स में थे और 9 नंबर को उनका बर्थडे होता है और 9 उनका लकी नंबर है.

Akshay Kumar Home Tour:  अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपने घर का टूर करवाया है. इस दौरान, उन्होंने अपने घर के एंट्रेंस से लेकर लिविंग रूम, वॉर्डरोब और ड्रेसिंग रूम तक फैंस को दिखाया. यह पहली बार है जब अक्षय ने अपने घर पर कोई इंटरव्यू दिया है. यह बात वह खुद भी वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्होंने अपने फैशन ब्रांड 'Force IX' के बारे में भी बात की.

खूबसूरत बगीचे से सजाया है अक्षय कुमार ने अपना घर

उनके इस वीडियो में देखा गया कि अक्षय ने घर के बाहर का एरिया पेड़-पौधों और खूबसूरत बगीचे से सजाया हुआ है. इसके अलावा, उनका लिविंग बेहद शाही है. साथ ही जगह-जगह भगवान की मूर्तियां और खूबसूरत तस्वीरों से घर को सजाया गया है. 

भगवान की मूर्तियों और एंटीक्स से सजा है लिविंग रूम

यह वीडियो अक्षय अपने बगीचे से शुरू करते हैं और फिर अपने घर के एंट्रेंस पर पहुंचते हैं, जहां पर गणेश जी की बड़ी से मूर्ति है. इसके बाद, वे लिविंग रूम की तरफ बढ़ते हैं, जहां पर दीवारों को अलग-अलग तस्वीरों से सजाया गया है. यहां पर एक तरफ हनुमान की मूर्ति है. यहां हरे और सुनहरे रंग का एक बड़ा सा सोफा है और बीच में कांच की सेंटर टेबल रखी गई है. लिविंग रूम के लास्ट में कांच का दरवाजा है, जहां से बाहर की तरफ बगीचा नजर आ रहा है. इस दरवाजे से बाहर का नजारा काफी सुंदर लगता है. अक्षय ने कई तरह की आर्टक्राफ्ट और एंटीक्स से इस रूम को सजाया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

इसके बाद अक्षय अपने ड्रेसिंग रूम की तरफ कैमरा ले जाते हैं और यहां वह अपने कपड़े दिखाते हैं. इस दौरान उन्होंने फैंस को बताया कि उन्हें कंफर्टेबल कपड़े पहनना पसंद है. उन्होंने कहा कि उन्हें खुले-खुले कपड़े पहनना पसंद है. उन्होंने यह भी बताया कि मेरा बस चले तो पूरा दिन मैं हूडीज, टी-शर्ट और ट्रैक सूट में गुजारूं और उसको ध्यान में रखकर ही मैं यह ब्रांड लॉन्च करने जा रहा हूं.

बताया Force IX से क्यों लॉन्च कर रहे हैं अपना ब्रांड
Force IX के बारे में बताते हुए अक्षय ने कहा, "मेरे पिता फोर्स में थे, इसलिए मेरे मन में उनके लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर है. 9 तारीख को मेरा जन्मदिन होता है और ये मेरा लकी नंबर है. 9 नंबर योद्धा का प्रतीक है, इसलिए मैंने उन्हें मिला-जुलाकर ब्रांड का ये नाम रखा है. उन्होंने कहा कि उनके ब्रांड के नाम के साथ लिखा है- इंजीनियर्ड विद इमोशंस.

काम के बारे में बात करें तो अक्षय कुमार ने महेश मांजरेकर की 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है. इसके अलावा, वे अगले साल इमरान हाशमी और डायना पेंटी के साथ "सेल्फी" फिल्म में नजर आएंगे और वे आनंद एल राय की "गोरखा" में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Ajinomoto Controversy: ट्रेडमार्क को लेकर विवादों में आई थी तमिल फिल्म 'अजीनोमोटो', दिल्ली HC ने रिलीज पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गुलाबी साड़ी' गाने की सक्सेस पर अंजलि आनंद ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'ये मेरा पहला गाना है...'
'गुलाबी साड़ी' गाने की सक्सेस पर अंजलि आनंद ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'ये मेरा पहला गाना है...'
'हैप्पी एनिवर्सरी ससुर जी-सासू मां...', जहीर इकबाल का शत्रुघ्न-पूनम के लिए खास पोस्ट
'हैप्पी एनिवर्सरी ससुर जी-सासू मां...', जहीर इकबाल का शत्रुघ्न-पूनम के लिए खास पोस्ट
'मैंने शायद ही कभी इतनी...' हेमा मालिनी की मुरीद हुईं सायरा बानो, पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया
हेमा मालिनी की मुरीद हुईं सायरा बानो, पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget