एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली : सुपरस्टार अक्षय कुमार और सोनम कपूर को आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया. अक्षय कुमार को फिल्म 'रुस्तम' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला. वहीं फिल्म ‘नीरजा’ में ‘वास्तविक जीवन की शख्सियत को पर्दे पर उतारने’ के लिए सोनम को विशेष उल्लेख (स्पेशल मेंशन) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अक्षय और सोनम को अपने हाथों से यह सम्मान दिया.

C-58pD6WsAAYcHG

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद अक्षय कुमार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी बधाई दी.

बता दें कि नानावती केस पर बनी फिल्म 'रुस्तम' में अक्षय कुमार ने नेवी ऑफिसर रूस्तम का किरदार निभाया था जिसके लिए उऩकी काफी तारीफ हुई थी. इस फिल्म में अक्षय के साथ इलियाना डीक्रूज मुख्य भूमिका में थीं.

Akshay-Kumar-in-Rustom

सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें उन्होंने एयरहोस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया था. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नीरजा भनोट ने 1986 में एक अंतर्राष्ट्रीय विमान को आतंकवादियों द्वारा अगवा किए जाने के बाद इसके यात्रियों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी.

फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया था, जिसमें सोनम ने नीरजा की भूमिका और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने उनकी मां का किरदार निभाया. फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों के अभिनय को सराहा गया. neerja_lead

बता दें कि अक्षय और सोनम को सम्मानित करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. ट्विटर #NationalFilmAwards ट्विटर के टॉप ट्रेंड में बना हुआ है.

अक्षय कुमार को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और सोनम कपूर का यह पहला नेशनल अवॉर्ड है.

यहां है Winners की पूरी LIST...

  • बेस्ट स्पेशल इफेक्ट का अवॉर्ड अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ को मिला. इस फिल्म सायशा सहगल और एरिका कार मुख्य भूमिका में थीं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
  • आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के जायरा वसीम को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. इस फिल्म में जायरा ने रेसलर गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था. इस फिल्म में जायरा के एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी. ज़ायरा पर फिल्माया गया गाना ‘धाकड़ है’ भी हिट हुआ था.
  • सुरभि सी एम को मलयालम फिल्म ‘मिन्नामिनुन्गू – द फायरफ्लाय’ में निभाए उनके किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला.
  • मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ के लिए राजेश मापुस्कर को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला .
  • वहीं अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ‘पिंक’ को सामाजिक मुद्दे पर बनी बेस्ट फिल्म का एवॉर्ड मिला. इस फिल्म की रिलीज के साथ ही देश में महिलाओं की स्थिति को लेकर बहस शुरू हो गई थी. इस फिल्म में तापसी पन्नू को उनकी भूमिका के लिए काफी तारीफें मिली थीं.
  • बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म का अवॉर्ड ‘धनक’ को मिला. इस फिल्म के डायरेक्टर नागेश कूकूनुर हैं.
  • बंगाली फिल्म ‘खलीफा’ को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के लिए इंदिरा गांधी अवॉर्ड मिला.
  • Dashakriya को बेस्ट मराठी फिल्म का अवॉर्ड मिला.
  • Reservation को बेस्ट बंगाली फिल्म का अवॉर्ड मिला.
  • The Eyes of Darkness को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला.
  • मराठी फिल्म ‘कासव’ को बेस्ट फिल्म चुना गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget